---विज्ञापन---

CWG 2022: भारत के दो मेडल पक्के, कुश्ती में नवीन और रवि ने फाइनल में ली एंट्री

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। कुश्ती में भारत के नवीन ने इंग्लैंड के चार्ली बॉलिंग को हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में भारत के रवि कुमार ने पाकिस्तान के असद अली को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। कुश्ती में भारत के नवीन ने इंग्लैंड के चार्ली बॉलिंग को हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में भारत के रवि कुमार ने पाकिस्तान के असद अली को 12-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रवि ने कुश्ती में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया।

नौवें दिन भारत के लिए पहला मेडल प्रियंका गोस्वामी ने जीता। उन्होंने 10 किमी की पैदल वॉक में सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रियंका ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की और सिल्वर मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं दूसरी ओर एथलीट अविनाश साब्ले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता है। अविनाश ने 8 मिनट और 11.20 सेकेंड में यह दूरी तय की। एक समय केन्या के तीनों खिलाड़ी टॉप पर थे। अविनाश ने जोर लगाया और दूसरे स्थान पर आए। वह गोल्ड के बेहद करीब आकर चूक गए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2022 05:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola