WTC Final 2023: हर्षा भोगले ने चुनी टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह

WTC Final 2023 Team India
विज्ञापन

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया है।

गिल और रोहित करेंगे ओपनिंग

हर्षा भोगले ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। उन्होंने इसमें पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है। वहीं तीसरे नंबर पर पुजारा को जगह दी है। इसके अलावा चौथे स्थान पर भज्जी ने विराट कोहली का चयन किया है जो कि इन दिनों बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वहीं पांचवे नंबर के लिए उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का चयन किया है।

विज्ञापन

कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर?

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिलेक्शन विकेटकीपर को लेकर होगा। जिसमें ईशान किशन और केएस भरत दोनों ही ऑपशंस मौजूद है। ऐसे में कमेंट्रेटर हर्षा भोगले के मुताबिक इशान किशन को केएस भरत के मुकाबले ज्यादा तवज्जो दी जाएगी।

harsha bhogle tweet

अश्विन और शार्दुल में किसी एक को मिलेगी जगह

कमेंट्रेटर हर्षा भोगले के मुताबिक सांतवे स्थान पर रवींद्र जडेजा रहेंगे। वहीं आठवें नंबर के लिए उन्होंने टीम के सामने दो ऑपशंस रखे हैं। जिसमें अश्विन उनकी पहली पसंद है और शार्दुल ठाकुर भी इस स्थान पर फिट बैठते हैं। 9वें नंबर पर उनके मुताबिक उमेश यादव और उनादकत में किसी को जगह मिलेगी। इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल होंगे।

विज्ञापन

Harsha Bhogle playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/ रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव/उनादकट।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ