World Cup 2023: भारत के किन 5 दिग्गजों ने विश्व कप में लिए हैं सर्वाधिक विकेट? एक खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा

World Cup 2023

विश्व कप में सर्वाधिक विकेट।

Most Wicket in the World Cup: आईसीसी विश्व कप दहलीज पर खड़ा है। महज 4 दिनों के बाद इस विश्व कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी कमर कस चुकी है। भारत के पास सिर्फ मजबूत बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी भी है। चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत के कौन से 5 खिलाड़ी हैं, जिनके नाम विश्व कप में सबसे अधिक विकेट हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि इन खिलाड़ियों में एक गेंदबाज ऐसे भी हैं, जो वर्तमान में भी भारतीय टीम के हिस्सा हैं।

विज्ञापन

जहीर खान ने लिया है सबसे अधिक विकेट

विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट जहीर खान ने लिया है। जहीर अपने समय के सबसे दिग्गज गेंदबाजों में से एक थे। जहीर ने विश्व कप में कुल 23 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए हैं। जहीर का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा था, जब उन्होंने 42 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। जहीर के बाद दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने विश्व कप के 34 मैचों में 44 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा जब उन्होंने सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट झटक लिए थे।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी भी लिस्ट में शामिल

इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं मोहम्मद शमी, जो कि अभी भी भारतीय टीम के हिस्सा हैं। शमी ने विश्व कप के सिर्फ 11 मैच खेलकर 31 विकेट झटक लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा था जब शमी ने 69 रन देकर 5 विकेट झटके थे। चौथे स्थान पर हैं अनिल कुंबले, उन्होंने विश्व कप के 18 मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 32 रन देकर 4 विकेट है। वहीं, पांचवें स्थान पर कपिल देव हैं, उन्होंने 26 मैचों में 28 विकेट झटक लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 43 रन देकर 5 विकेट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ