रोहित को लेकर इतना क्रेज! जयपुर के स्टेडियम में भारी भीड़, स्टैंड्स से फैंस ने लगाया ये नारा

Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारी भीड़ जमा हो गई. रोहित ने भी शानदार बल्लेबाजी कर फैंस को खुश कर दिया.

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy

Rohit Sharma In Vijay Hazare

Rohit Sharma Fever In Jaipur: विजय हजारे ट्रॉफी का मैच जयपुर में है, लेकिन सवाई मानसिंह स्टेडियम में ‘मुंबई चा राजा’ के नारे गूंजने लगे. ऐसा लग रहा था कि उत्तर भारत का ‘गुलाबी शहर’ नीले रंग में रंग गया है. यहां हजारों फैंस रोहित शर्मा को एक्शन में देखने के लिए पहुंचे. भारत के स्टार क्रिकेटर 7 साल के गैप के बाद भारत के अहम डोमेस्टिक टूर्नामेंट में वापस लौटे हैं. वो मुंबई की तरफ से मैदान में आए, जहां सामने सिक्किम की टीम से मुकाबला था.

विज्ञापन

रोहित को देख फैंस हुए गदगद
जैसे ही रोहित शर्मा बाकी बैटिंग ग्रुप के साथ वार्म-अप के लिए मैदान पर उतरे, उनके नाम के नारे गूंजने लगे. भारत के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान और उनके छोटे भाई मुशीर के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे, ये दोनों ही ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली प्लेइंग इलेवन में शामिल थे. कई लोग ये भी कहने लगे, ‘रोहित भाई तो बॉलिंग दो’

विज्ञापन

‘हिटमैन’ ने किया शुक्रिया
फैंस के लिए रोहित को करीब से देखने का ये एक रेयर मौका था. मुंबई बनाम सिक्किम मैच के लिए कोई लाइव टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कवरेज नहीं होने के कारण, शहर के क्रिकेट प्रेमी इस पल को मिस नहीं करना चाहते थे. रोहित ने फैंस से मिले प्यार का आभार जताया, जब भी वो बाउंड्री रोप के पास फील्डिंग करते दिखे, तो उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का शुक्रिया अदा किया. शुरुआत में उन्हें स्लिप कॉर्डन में तैनात किया गया था, जिससे सवाई मानसिंह स्टेडियम का माहौल एक इंटरनेशनल मैच जैसा हो गया था.

रोहित की शानदार बल्लेबाजी
सिक्किम ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ज्यादातर दर्शक वहीं रुके रहे, दूसरी पारी में रोहित की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जयपुर में हर घंटे फैंस की तादाद बढ़ने के साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा इंतेजाम को तेजी से बढ़ा दिया. ‘हिटमैन’ ने भी निराश नहीं किया, और 155 रनों की तूफानी पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ