38 साल की उम्र में रोहित शर्मा का धांसू शतक, ठोका विश्व कप 2027 के लिए दावा

Rohit Sharma Century In Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 26 दिसंबर को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुंबई और सिक्किम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई की ओर से इस मैच में हिस्सा लेते हुए रोहित शर्मा ने धांसू शतकीय पारी खेल दी. रोहित ने इस दौरान गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में शॉट मारते हुए

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में शॉट मारते हुए

Rohit Sharma century: 38 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में रोहित ने धांसू शतकीय पारी खेलकर धमाल मचा दिया. वनडे विश्व कप 2027 के लिए रोहित ने बड़ा दावा ठोक दिया है. उन्होंने वनडे को टी-20 बनाया और तूफानी शतक से विरोधी टीम को खूब परेशान किया. अब रोहित की पारी चर्चा में आ गई है. रोहित ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अर्धशतक जमाया था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने ठोका धांसू शतक

रोहित शर्मा ने केवल 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अब तक 8 चौके के अलावा 8 छक्के भी जड़े. रोहित ने कमाल की बल्लेबाजी से फैंस का दिल जता. सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस मौजूद हैं. रोहित ने अपने फैंस को शतक के जरिए बड़ा तोहफा दे दिया है. रोहित ने इस मैच में कुल 94 गेंदों में 155 रनों की पारी खेली. उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए. रोहित ने वनडे विश्व कप 2027 से पहले अपना दावा मजबूत कर लिया है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वनडे सीरीज में अपने बल्ले का दमखम दिखाया था.

विज्ञापन

विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

वहीं, विराट कोहली ने भी आंध्र प्रदेश के खिलाफ धांसू शतक जड़ दिया है. उन्होंने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. कोहली इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी 2 शतक और 1 अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब एक बार फिर उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में कमाल किया है. कोहली ने इस मैच में अपने 16 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ