विराट कोहली के तूफानी शतक के आगे सब बेबस, 6 करोड़ी गेंदबाज भी फेल

Virat Kohli scored century against Andhra: 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर आंध्र प्रदेश के खिलाफ धमाल मचाया. कोहली के शतक को 6 करोड़ी गेंदबाज भी नहीं रोक सका.

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेल दी है. 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर अपने फैंस को नए साल से पहले तोहफा दिया है. उन्होंने अपने विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और लगभग चारों दिशा में रन बनाया. वह शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे. कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलकर आंध्र प्रदेश के खिलाफ समा बांध दिया.

विज्ञापन

विराट कोहली का एक और धांसू शतक

विराट कोहली ने इस मैच में 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह खबर लिखे जाने तक 94 गेंदों में 118 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके के अलावा 3 छक्के भी अब तक जड़ दिए हैं. विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतक और एक अर्धशतक बनाया था. अब एक बार फिर विराट कोहली ने धमाल मचा दिया है. कोहली के शतक को आंध्र की ओर से हिस्सा ले रहे स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी नहीं रोक सके. उनकी गेंदों पर भी विराट ने शानदार बल्लेबाजी की. नितीश को आईपीएल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद 6 करोड़ रुपये देती है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने भी मचाया तहलका

विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन रोहित शर्मा भी मुंबई की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने सिक्किम के खिलाफ शानदार 152 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया. इस पारी में उन्होंने 18 चौके के अलावा 9 छक्के जड़े. उन्होंने 164.89 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. रोहित की तूफानी पारी के दमपर मुंबई ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई ने 30.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ