रिकी पोंटिंग ने इस क्रिकेटर को बताया एशेज में इंग्लिश टीम का विलेन, कहा- 'जो रूट जैसा टैलेंट है लेकिन…'

Ricky Ponting On Harry Brook: रिकी पोंटिंग ने इंग्लिश बैटर के एशेज टेस्ट सीरीज में आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए हैं, और इशारों इशारों में उन्हें बेन स्टोक्स की टीम का विलेन बताया है. हालांकि पोंटिंग को ब्रूक पसंद हैं, लेकिन उनके अप्रोच को लेकर निराश हैं.

Ricky Ponting

Ricky Ponting

Ricky Ponting Criticises Harry Brook: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज सीरीज के दौरान हैरी ब्रूक के खेलने के तरीके की आलोचना की है. उनका कहना है कि ये राइट-हैंडर बैटर अपने जबरदस्त टैलेंट का पूरा फायदा नहीं उठा रहा है. ‘द आईसीसी रिव्यू’ पर संजना गणेशन से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा कि ब्रूक के कुछ आउट होने के तरीके निराशाजनक रहे हैं.

विज्ञापन

‘जो रूट जितने टैलेंटेड हैं’

विज्ञापन

पोटिंग ने कहा, ‘देखिए, मुझे हैरी ब्रूक बहुत पसंद है. वो दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है जिसे देखना अच्छा लगता है. लेकिन उसके कुछ आउट होने के तरीकों से, वो खुद को कम आंक रहे हैं कि वो कितने अच्छे हैं. उन्हें कुछ ऐसी चीजें करने की जरूरत नहीं है जो वो कर रहे हैं. उसे पिछले 15 सालों से जो रूट को क्रिकेट खेलते हुए देखने का मौका मिला है. और ये जो रूट की कोई बुराई नहीं है, हैरी ब्रूक में भी उतना ही टैलेंट है जितना जो रूट में है.’

आउट होने के तरीके पर सवाल

विज्ञापन

एशेज सीरीज में हैरी ब्रूक के आउट होने के तरीके को लेकर काफी आलोचना हुई है. तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में, उन्होंने नाथन लियोन को रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश की और बोल्ड हो गए. इस राइट-हैंडर बैट्समैन ने 3 मैचों में 28.83 की औसत से 173 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक फिफ्टी शामिल है.

ऑस्ट्रेलिया को हल्के में न लेने की सलाह

विज्ञापन

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘वो हमेशा कहेंगे, ‘हम इसी तरह खेलते हैं और हम उन्हें अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए एनकरेज करते हैं’. लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं कर सकते और आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते. अगर आप उन्हें एक इंच देंगे, तो वो एक मील ले लेंगे. और हमने ये पूरी सीरीज में देखा है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ