विराट कोहली ने फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम, ऐसा करने वाले बन गए दूसरे भारतीय खिलाड़ी

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 1 रन बनाते ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उनका रिकॉर्ड क्रिकेट जगत में चर्चा में है.

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में शॉट मारते हुए

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में शॉट मारते हुए

Virat Kohli Record: विराट कोहली इन दिनों भारत में हैं और वह दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है. इस मैच में विराट ने 1 रन बनाते ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट A क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि

विराट कोहली आंध्र प्रदेश के खिलाफ 1 रन बनाते ही लिस्ट A क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट A क्रिकेट में 16 हजार के आंकड़ों को छुआ था. सचिन ने लिस्ट A क्रिकेट में 21999 रन बनाए हैं. इसके अलावा अब विराट कोहली 16 हजार रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वह अब तक 26 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. कोहली ने अब तक 5 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए हैं. टीम की ओर से रिकी भुई ने 105 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली थी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 11 ओवर में 111/1 रन बना चुकी है. कोहली के अलावा प्रियांश आर्य 38 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा भी मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. उन्होंने 62 गेंदों में शतक जमा दिया है. रोहित ने अब तक 8 चौके और 8 छक्के अपने नाम कर लिए हैं. मुंबई सिक्किम के खिलाफ 237 रनों का पीछा कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ