इस चैनल पर होगा टीम इंडिया के मैचों का प्रसारण, 5963 करोड़ में खरीदे BCCI के मीडिया राइट्स
Edited By Arpit Pandey

bcci media rights viacom 18
Edited By Arpit Pandey

bcci media rights viacom 18
BCCI Media Rights: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया था। जिसमें वायकॉम-18 चैनल ने 5963 करोड़ में बीसीसीआई के मीडिया राइट्स खरीदे हैं। जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज से होगी।
दरअसल, अब तक बीसीसीआई के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास थे, पिछले 11 सालों से इन्हीं चैनलों पर टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच दिखाए जा रहे थे। लेकिन अब वायकॉम 18 ने मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। वायकॉम 18 ने टीवी और डिजिटल दोनों राइट्स लिए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने 67.8 करोड़ रुपए की बोली एक मैच के लिए लगाई थी, जो पिछली बार से 7.8 करोड़ रुपए ज्यादा थी।
ये भी पढ़ेंः UP T20 2023 KR vs MM Live: कानपुर में शुरू हुआ तीसरा धमाल; काशी रुद्राज के खिलाफ मेरठ मावेरिक्स दिखाने लगी कमाल
बीसीसीआई और वायकॉम 18 का अनुबंध 2028 तक चलेगा, दोनों के बीच पांच साल का करार हुआ है। इस दौरान टीम इंडिया के 88 मैच दिखाए जाएंगे। मार्च 2028 में यह अनुबंध खत्म होगा। यानि अब सभी को टीम इंडिया के घरेलू मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखने को मिलेगी।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर वायाकॉम 18 को मीडिया राइट्स मिलने पर बधाई दी है। जबकि हॉटस्टार का भी उन्होंने धन्यवाद किया है। यह डील 5963 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। जिससे बीसीसीआई को बड़ा फायदा होता दिख रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: