वीरेंद्र सहवाग डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हुआ यह बल्लेबाज, पहले ही ओवर में कर दिया कमाल

England vs New Zealand

Finn Allen hit three sixes

Finn Allen: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के पहले ही रोमांचक मुकाबले में भले ही कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कीवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज फिन ऐलन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट के एक खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन

पहले ही ओवर में लगाए तीन छक्के

दरअसल, न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे फिन ऐलन ने पहले ही ओवर में ल्यु्क वुड की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। उन्होंने तीसरी चौथी और पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाए। इस तरह से वह टी-20 मैच के पहले ही ओवर में तीन छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले इस क्लब में वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं पहले ओवर में तीन छक्के

  • वीरेंद्र सहवाग न्यूजीलैंड के खिलाफ (2009)
  • डेविड वॉर्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ (2010)
  • एविन लुईस श्रीलंका के खिलाफ (2021)
  • फिन एलन इंग्लैंड के खिलाफ (2023)

सहवाग ने की थी शुरुआत

बता दें कि अब तक यह कारनामा इन चारों बल्लेबाजों ने ही किया है। लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाजी की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग ने की थी। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी। जिसमें टी-20 सीरीज में पहले ही ओवर में तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता पहला टी-20

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में कीवी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 139 रनों का टारगेट सेट किया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर में ही 140 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ