Pakistan vs Bangladesh ODI Series

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की हार के 3 बड़े गुनहगार, पूरी सीरीज में रहे फ्लॉप

PAK vs BAN: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 290 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रन पर ही सिमट गई. इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 1-2 से सीरीज भी गंवा दी है.

Pakistan vs Bangladesh ODI Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक बार फिर बेइज्जती हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के दौरे पर करारी हार झेलनी पड़ी है. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को तीसरे वनडे में बांग्लादेश के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने 1-2 से सीरीज भी गंवा दी. ढाका में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

विज्ञापन

वहीं, इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए, जो टीम के हार की वजह भी बने. इसमें सबसे पहला नाम साहिबजादा फरहान का है, जिन्होंने 3 मैचों में कुल 64 रन (27 रन, 31 रन और 6 रन) बनाए. फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो शतक लगाए थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में उनका बल्ला नहीं चला. वहीं, मोहम्मद रिजवान भी फिसड्डी साबित हुए और पूरे सीरीज में कुल 58 रन (10 रन, 44 रन और 4 रन) बनाए. इसके अलावा, फहीम अशरफ भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट झटके. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ