Big Bash League 2023: बिग बैश लीग 2023 में खराब पिच के चलते पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मैच को रद्द करना पड़ा। यह मैच जीएमएचबीए स्टेडियम में खेला जा रहा था। यहां की पिच को लेकर मैच से पहले चिंताए जताई जा रही थी। गीलॉन्ग में रात भर बारिश होने के चलते कवर के नीचे पिच पर पानी जम गया था। जिसके चलते मैच में गेंदबाजों को बहुत ज्यादा बाउंस मिल रहा था। जिससे बल्लेबाजों की सुरक्षा को खतरा होता है। रेनेगेड्स द्वारा स्कॉर्चर्स को 6.5 ओवर फेंके जाने के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि पिच पर नमी वाले क्षेत्र के कारण समस्या गंभीर हो गई है, जिससे बल्लेबाज परेशान हो रहे हैं। जब भी गेंदबाज उस क्षेत्र में गेंदबाजी करते थे तो गेंद अजीब तरह से उछलती थी। कमेंट्री बॉक्स में मैच की निरंतरता के बारे में चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत की शानदार बल्लेबाजी, पाकिस्तान को दिया 260 रनों का लक्ष्य, कप्तान ने संभाली पारी
माइकल वॉन ने एडम गिलक्रिस्ट से पूछा कि क्या खेल को जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। “क्या बल्लेबाजों के लिए कोई वास्तविक खतरा है या फिर बल्लेबाजी करना वाकई मुश्किल है?” गिलक्रिस्ट ने उत्तर दिया, “मुझे लगता है कि वास्तविक खतरा है।” जब खेल रोका गया तब स्कॉर्चर्स का स्कोर 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 30 रन था।
इसको लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह पूरी तरह से एक असुरक्षित विकेट पर खेल को आगे बढ़ने की अनुमति देने की प्रतिस्पर्धा पर है। यह खेल ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से अपमानजनक है। खिलाड़ियों के लिए इतने सारे नियम, फिर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिच तैयार नहीं कर सका।”
भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलिया ने उठाए थे काफी सवाल
इससे पहले भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय पिचों को लेकर बहुत खबरें चलाई थी। जिसमे उन्होंने कुछ भारतीय पिचों को बेहद खराब बताया था। लेकिन अब उनके खुद के घर में ऐसी पिचें देखने को मिल रही है, जिससे बल्लेबाजों की सुरक्षा को भी खतरा है। बिग बैश लीग में ऐसी पिचों पर मैच होना काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines