Team India के बदल जाएंगे कोच, ये 2 दिग्गज बन सकते हैं अगले Head Coach

World Cup हारने के बाद भारतीय टीम के कोच बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। जानें कौन हो सकते हैं अगले हेड कोच।

Team India Head Coach Rahul Dravid change Who will next coach World Cup

बदल सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच।

विज्ञापन

Team India Head Coach May Change: भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप 2023 में एकतरफा हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम के कप्तान से लेकर कोच तक सब बदल सकते हैं। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ पिछले 2 साल से भारतीय टीम के कोच थे, लेकिन विश्व कप हारने के बाद कोच बदल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं भारत के अगले हेड कोच कौन बन सकते हैं।

विज्ञापन

कौन हो सकते हैं राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारीय़

बता दें कि टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल विश्व कप तक के लिए था, ऐसे में अब भारत के कोच बदल सकते हैं। जब भी भारतीय टीम की कोच की बात होती है, एक नाम हमेशा चर्चा में रहता है पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम के अगले हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं। उनके पास क्रिकेट का काफी अनुभव है और वह टीम को काफी बेहतर गाइड भी कर सकते हैं। कई दिग्गज भारतीय टीम के कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को शामिल करने की सलाह दे चुके हैं। राहुल द्रविड़ की जगह एक अन्य उत्तराधिकारी हो सकते हैं, पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग।

विज्ञापन

क्रिकेट का महापर्व नहीं हुआ है खत्म

वीरेंद्र सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी पिच पर मौजूद रहते थे, गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। ऐसे में एक नाम सहवाग भी है, जो कि राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी बन सकते हैं। विश्व कप हारने के बाद क्रिकेट के महापर्व का अंत नहीं हुआ है। अभी भी अगले साल टी20 विश्व कप होना है। इसके अलावा साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होना है। ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम के कोच बदल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ