टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी, भावुक होकर गले लग गए मोहम्मद शमी

PM Modi in Team India Dressing Room: भारतीय टीम की हार के बाद कई खिलाड़ी मायूस थे। टीम का मनोबल बढ़ाने पीएम नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे।

PM Narendra Modi Reached Team India Dressing Room Emotional Mohammad Shami Hugs Prime Minister

PM Narendra Modi Reached Team India Dressing Room Emotional Mohammad Shami Hugs Prime Minister

World Cup 2023: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद काफी निराश और उदास नजर आए। अलग-अलग खिलाड़ियों की तस्वीरें नम आंखों के साथ वायरल हो रही हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और सभी का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान मोहम्मद शमी इतना दुखी दिखे कि वह पीएम के गले लग गए।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार रात फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद भी एक्स पर एक पोस्ट किया था और भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाया था। उन्होंने लिखा था,’डियर टीम इंडिया आपका प्रदर्शन पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार रहा थआ। आपने शानदार भावना के साथ खेला और देश का गौरव बढ़ाया है। हम आपके साथ आज और हमेशा खड़े हैं।’ पीएम मोदी की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शमी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वहीं पीएम मोदी से मिलने की तस्वीर शेयर करते हुए मोहम्मद शमी ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि,’दुर्भाग्यवश कल हमारा दिन नहीं था। मैं सभी फैंस का टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं। खासतौर से वो हमारे ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने हमारा मनोबल बढ़ाया। हम मजबूती से वापसी करेंगे।’

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में पीएम मोदी पहुंचे थे। उन्होंने विश्व विजेता बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दी थी। वह प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मौजूद रहे थे। उनके अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी पहुंचे थे। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई बड़े चेहरे इस दौरान स्टेडियम में नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ