NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया इतने रनों का लक्ष्य

NZ vs Srilanka Glenn Phillips

NZ vs Srilanka Glenn Phillips

NZ vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022( T20 World Cup 2022) में आज एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग का फैसला किया और श्रीलंका के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन

शुरूआत में गंवाए विकेट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही। टीम ने पहले तीन ओवर में ही अपने दोनों ओपनर डेविड कॉन्वे और फिन एलेन का विकेट गंवा दिया। वहीं चौथे ओवर में कप्तान केन विलियमसम भी चलते बने। हालांकि इस खराब स्टार्ट के बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स ने खेली शतकीय पारी

दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली और श्रीलंका की टीम को धुटने पर ला दिया। फिलिप्स ने 162 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए और अंत तक पारी को संभाले रखा और आखिरी ओवर में आउट हुए। वहींडेरिल मिचेल ने भी उनका साथ निभाया।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

विज्ञापन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

विराट ने कहा- ‘पीछे मैदान बड़ा है पर वहीं मारो..’ सूर्या ने बताई नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर की कहानी, देखें वीडियो

विज्ञापन

विराट ने कहा- ‘पीछे मैदान बड़ा है पर वहीं मारो..’ सूर्या ने बताई नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर की कहानी, देखें वीडियो

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर

बता दें कि दोनों टीमें टी20 विश्व कप में दो दो मैच खेल चुकी हैं। कीवी टीम के दो मैच से तीन अंक हैं और वह ग्रुप एक के प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है जबकि श्रीलंका के इतने ही मैचों में दो अंक हैं और वह पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन

कीवी टीम इस मुकाबले को जीतने के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पांच अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी। वहीं श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह अंक तालिका में आगे बढ़ जाएगी और इस ग्रूप में कांपिटिशन और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ