ICC Rankings

ICC Rankings: शुभमन गिल की हुई बल्ले-बल्ले, एजबेस्टन टेस्ट में धांसू प्रदर्शन का मिला इन खिलाड़ियों को इनाम

ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। इस बार शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है और वो अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग के साथ टॉप 10 में जगह बना चुके हैं।

ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है जिसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं। जो रूट को उन्हीं के हमवतन हैरी ब्रूक ने पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा किया है। अब रूट दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारत के खिलाफ पहले 2 मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा है। इसके अलावा टॉप 10 में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की एंट्री हुई है। उन्हें 15 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उनके करियर के लिए ये बेस्ट रैंकिंग है क्योंकि इससे पहले वो कभी भी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाए थे। अब टॉप 10 बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। गिल के साथ साथ ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल पहले से ही इसमें बने हुए हैं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों को एजबेस्टन में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है।

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ