IND vs ENG

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए गिल उठाएंगे बड़ा कदम? इन फ्लॉप 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होता दिखाई दे सकता है। इस मैच के लिए कप्तान गिल 3 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अगला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत 10 जुलाई से होगी। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने भले ही एजबेस्टन के मैदान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव होते दिख सकते हैं। टीम इंडिया में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि इस सीरीज में अभी तक फ्लॉप ही साबित हुए हैं। सबसे पहला नाम इस लिस्ट में करुण नायर का है। उन्हें इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए वापसी करने का शानदार मौका मिला लेकिन अभी तक खेली 4 पारियों में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनकी जह गिल अभिमन्यु ईश्वरन या ध्रुव जुरेल में से किसी को भी मौका दे सकते हैं। इसी के साथ बुमराह की वापसी से प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर होना पड़ेगा। इसके अलावा रवींद्र जडेजा बल्ले से तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन गेंदबाजी में वो बुरी तरह से फेल हैं।

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ