NZ vs IRE: केन विलियमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य

IND vs NZ Kane Williamson

IND vs NZ Kane Williamson

NZ vs IRE T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच एडिलैड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर आयरलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 185 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

फिन एलेन ने दी धमाकेदार शुरूआत

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत बेहद ही धमाकेदार रही। टीम के ओपनर फिन एलेन ने 18 गेंदों पर ही 32 रन बना दिए। हालांकि वे 6ठे ओवर की पांचवी गेंद पर आउट हो गए। फिन एलेन के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर डेविड कॉन्वे ने पारी को संभाला और धीमे धीमे आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

केन विलियमसन ने जड़ा अर्धशतक

लंबे समय से अपने फॉर्म से जूझ रहे केन विलियमसन आज खतरनाक मूड में दिखे। उन्होंने ना सिर्फ पारी को एक तरफ से संभाले रखा बल्कि तेज गति से भी रन बनाए। विलियमसन ने मात्र 35 गेंदों पर 61 रन बनाए और इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के भी जड़े। वहीं आयरलैंड की तरफ से जोशुआ लिटिल ने पहली हैट्रिक ली।

विज्ञापन

सुपर-12, ग्रुप-1 की यह दोनों ही टीमें लीग स्‍तर का अपना आखिरी मैच खेलने जा रही हैं। न्‍यूजीलैंड चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ टेबल टॉपर है। वहीं, आयरलैंड चार में से एक ही मुकाबला जीत पाई है। कीवी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। आयरलैंड इस रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। केन विलियमसन की कोशिश रहेगी कि इस मैच को अपने नाम कर ओपचारिक तौर पर अगले राउंड में प्रवेश करे।

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

विज्ञापन

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ