भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद देख दुखी हो गए जेसन होल्डर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले की बड़ी अपील 

Jason Holder on IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे. जहां पर कई विवाद सामने आए थे. दोनों टीमों ने मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया. टॉस के समय भी कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया. जिसके बाद मैच के दौरान भी कई इशारे हुए थे. अंत में टीम इंडिया जीतने के बाद भी ट्रॉफी नहीं मिली. जिसको लेकर अब जेसन होल्डर ने कमेंट किया है.

jason holder on ind vs pak

jason holder on ind vs pak

Jason Holder on IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी जेसन होल्डर भी उनमें से एक हैं. होल्डर ने अब भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद पर कमेंट किया है. होल्डर ने उस विवाद को को देखकर दुखी हो गए थे. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने दोनों ही टीमों से बड़ी अपील की है. होल्डर का स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

भारत-पाक विवाद पर बोले जेसन होल्डर 

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने ग्रेस हेडन के शो ‘गेम ऑन विद ग्रेस’ में एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान के दौरान भारत-पाक विवाद पर बोलते हुए कहा, ‘मुझे भारत-पाकिस्तान का यह झगड़ा पसंद नहीं है जो क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे तक जाता है. यह वाकई दुखद है. वे वर्ल्ड क्रिकेट में 2 पावरहाउस हैं और देखिए कि चीजें कैसे हुईं. मैंने इंडिया को एशिया कप जीतते देखा और वे ट्रॉफी लेने नहीं गए. मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा है. ये चीजें हमारे खेल में नहीं होनी चाहिए, खासकर अगर हम दुनिया के एम्बेसडर हैं. हम वर्ल्ड पीस की बात कर रहे हैं, दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की, तो आप ऐसा नहीं चाहते.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साल 2026 में टीम इंडिया के लिए तहलका मचाएंगे ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी! 2025 में दिखाया है ट्रेलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले की होल्डर ने बड़ी अपील 

जेसन होल्डर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों से अपील है. अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर इसे बदलना है, तो यह उन लोगों से आना चाहिए जो असरदार हैं. वे दोनों क्रिकेट के मैदान पर असरदार टीमें हैं. हां, मैदान के बाहर बहुत कुछ हो सकता है लेकिन मैदान पर भारत और पाकिस्तान शायद खेल में साथ आ सकते हैं. यह हर चीज के लिए बहुत बड़ी बात होगी. अगर वे क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कर सकते हैं, तो दोनों देश कह सकते हैं कि देखो, यह खेल के स्तर पर होता है, शायद हम इसे रोजाना के स्तर पर कर सकते हैं. यह लड़ाई बंद करो, यह युद्ध बंद करो.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ