T20 WC 2026 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने थामा इंग्लैंड क्रिकेट का दामन, टूर्नामेंट से पहले हुआ बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. सभी टीमों को कुल 4 भागों में बांटा गया है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज ने इंग्लैंड में खेलने का फैसला किया है. वर्ल्ड कप से पहले स्टार खिलाड़ी का ये बड़ा फैसला है.

पाकिस्तान और इंग्लैंड क्रिकेट टीम

पाकिस्तान और इंग्लैंड क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में विश्व कप का आयोजन होना है. हालांकि पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका की धरती पर खेलेगी. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज ने इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलने का फैसला किया है. ये खिलाड़ी अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाला है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा फैसला

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली अब इंग्लैंड की सरजमीं पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने नॉटिंघमशायर से खेलना का फैसला किया है. नॉटिंघमशायर ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के साथ करार कर लिया है. वह रोथेसे काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

मोहम्मद अली ने नॉटिंघमशायर के साथ करार करते हुए कहा कि मैं हमेशा से ही काउंटी क्रिकेट में खेलकर इंग्लिश परिस्थितियों का अनुभव लेना चाहता था. इसी वजह से मैं इस मौके को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट और लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेलना रोमांचक रहा है. मैं सीजन में टीम में अहम योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार भी बनाया है. इसके अलावा 1 वनडे मैच में उन्होंने 1 विकेट और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 1 विकेट लिए हैं. 33 वर्षीय मोहम्मद अली ने पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 59 प्रथम श्रेणी मैच में 222 विकेट लिए हैं, जबकि 40 लिस्ट A मैच में उन्होंने 48 विकेट और 39 टी-20 मैच में उन्होंने 62 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ