IND vs NZ: पहले वनडे के लिए अब तक बड़ौदा क्यों नहीं पहुंचे 4 भारतीय स्टार खिलाड़ी? बड़ी वजह आई सामने

India vs New Zealand: 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच बड़ौदा में खेला जाएगा. भारतीय टीम बड़ौदा पहुंच चुकी है. हालांकि 4 भारतीय खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को अभी तक ज्वॉइन नहीं किया है.

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत

India vs New Zealand: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 11 जनवरी को पहला मुकाबला खेला जाएगा. बड़ौदा में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहुंच चुके हैं. हालांकि भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी अभी तक बड़ौदा नहीं पहुंचे हैं. इनमें श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल है. आइए जानते हैं 4 भारतीय स्टार अब तक बड़ौदा क्यों नहीं पहुंचे हैं?

विज्ञापन

बड़ौदा क्यों नहीं पहुंचे ये खिलाड़ी?

श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा अब तक बड़ौदा नहीं पहुंचे हैं. दरअसल ये खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा हैं और अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में अब तक इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को ज्वॉइन नहीं किया है. हालांकि 9 जनवरी को ये खिलाड़ी भारतीय टीम को ज्वॉइन कर सकते हैं. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी खासा उम्मीदें हैं. दोनों खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोनों खिलाड़ी आग उगलने के लिए तैयार हैं. फैंस को भी दोनों खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ऋषभ पंत, दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं, तो श्रेयस अय्यर ने मुंबई की कप्तानी की थी. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया, जबकि रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र का हिस्सा थे. इसके अलावा कुल 8 टीमों ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. . विजय हजारे क्वार्टरफाइनल में पंजाब, मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, और विदर्भ ने जगह बनाई है.

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ