T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, आयरलैंड को 35 रनों से दी मात
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022, NZ vs IRE
Edited By Siddharth Sharma

T20 World Cup 2022, NZ vs IRE
NZ vs IRE T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला गया।इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 185 रन बनाए जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 150 रन ही बना सकी।
186 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत काफी दमदार रही। टीम ने पहले 8 ओवर में ही 67 रन बना लिए और एक भी विकेट नहीं खोया। वहीं 9वें ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा जब कप्तान एंड्रयू बालबर्नी 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान के आउट होने के बाद पॉल स्टर्लिंग और जॉर्ज डॉकरेल ने टीम को जीताने की कोशिश की लेकिन वे भी आउट हो गए जिसके बाद टीम पत्तों की तरफ बिखर गई।
अभी पढ़ें – AUS vs AFG: मार्कस स्टोइनिस ने मारी बड़ी हिट, ताकत के दमपर गेंद को स्टैंड्स में फेंका, देखें Video
https://twitter.com/ICC/status/1588432526699372544
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत दमदार रही। एक समय लग रहा था कि टीम का स्कोर 200 के पार चले जाएगा लेकिन 19वें ओवर में आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी करने आए जोश लिटिल जिन्होंने न्यूजीलैंड के अरमानो पर पानी फेर दिया और लगातार तीन गेंदो पर तीन विकेट ले लिए। जोश लिटिल ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान केन विलियमसम को कैच आउट किया। वहीं दूसरी गेंद पर जिम्मी निशम को एलबीडब्ल्यू आउट किया और तीसरी गेंद पर सीधे टांग पर गेंद डालकर मिचेल सेंटनर का भी विकेट चटका।
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत बेहद ही धमाकेदार रही। टीम के ओपनर फिन एलेन ने 18 गेंदों पर ही 32 रन बना दिए। हालांकि वे 6ठे ओवर की पांचवी गेंद पर आउट हो गए। फिन एलेन के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर डेविड कॉन्वे ने पारी को संभाला और धीमे धीमे आगे बढ़ाया।
लंबे समय से अपने फॉर्म से जूझ रहे केन विलियमसन आज खतरनाक मूड में दिखे। उन्होंने ना सिर्फ पारी को एक तरफ से संभाले रखा बल्कि तेज गति से भी रन बनाए। विलियमसन ने मात्र 35 गेंदों पर 61 रन बनाए और इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के भी जड़े। वहीं आयरलैंड की तरफ से जोशुआ लिटिल ने पहली हैट्रिक ली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: