'रोहित और विराट को Goodbye...,' शोएब अख्तर का बड़ा बयान, हार्दिक पांड्या को दी खास सलाह

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर को लेकर अटकलें हैं। उसी बीच शोएब अख्तर ने एक बड़ा बयान देते हुए हार्दिक पांड्या को सलाह दी है।

Shoaib Akhtar Says Hardik Pandya Should Say Goodbye to Rohit Sharma Virat kohli Respectfully

Shoaib Akhtar Says Hardik Pandya Should Say Goodbye to Rohit Sharma Virat kohli Respectfully

Rohit Sharma-Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कोई रोहित को रिटायरमेंट की सलाह दे रहा है तो कोई इन दोनों दिग्गजों को जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा मान रहा है। हालांकि, वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में दोनों हिस्सा नहीं हैं। अब देखना होगा कि इसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे के लिए दोनों टीम में वापसी करते हैं या नहीं। यह भी देखना होगा कि दोनों किस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। इसी को लेकर शोएब अख्तर ने अब बयान दिया है।

विज्ञापन

‘रोहित और विराट को Goodbye…’

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने सीधे तौर पर तो विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर बयान नहीं दिया। लेकिन उन्होंने हार्दिक पांड्या का नाम लिया और पुरानी बातें याद दिलाते हुए रोहित व विराट को Goodbye कहने वाला बयान दिया। हालांकि, अख्तर ने यह भी कहा कि, दोनों (विराट और रोहित) के अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। आप इस वक्त दुनिया में रोहित से बेहतर ओपनर नहीं ढूंढ सकते हैं। पर उन्होंने कई पुराने नाम लेकर हार्दिक को सम्मानपूर्व विराट और रोहित को गुडबाय कहने की सलाह दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने कहा कि,’जब धोनी आए तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर को सम्मान दिया। विराट ने धोनी को सम्मान दिया। वहीं रोहित ने भी जब विराट की जगह ली तो उन्होंने भी सम्मान दिया। तो अब यह हार्दिक पांड्या के ऊपर है कि वह महान खिलाड़ियों को सम्मानपूर्व गुड बाय कहें। भले इससे हार्दिक पर प्रेशर आए लेकिन उन्हें रोहित और कोहली को सम्मान देना होगा। वह टीम में उनके ही कारण हैं। जिस तरह टीम में हार्दिक को इन दोनों के कारण फेवर मिले, अब हार्दिक के लिए उनका हिसाब चुकाने का समय है। वह दोनों भारतीय क्रिकेट के लेजेंड्स हैं और जाने से पहले उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।’

विज्ञापन

हार्दिक के सामने भी एक दिक्कत

हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के लिए बतौर फ्यूचर लीडर तो देखा जा रहा है। लेकिन उनके सामने भी एक सबसे बड़ी दिक्कत है। वो है इंजरी की समस्या। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी हार्दिक अपने एंकल में चोट के बाद बाहर हो गए। इससे पहले सालों तक उनकी बैकबोन की समस्या सामने आती रही है। वह काफी जल्दी चोटिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं पांड्या टेस्ट क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं, यह भी उनक ऑलटाइम कप्तान बनाने के बीच एक बाधा है। क्योंकि, भारतीय क्रिकेट में अक्सर देखा गया है कि तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान रहता है। या तो हार्दिक कप्तान नहीं बनेंगे और अगर वह बनें भी तो टेस्ट का दूसरा कप्तान देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ