रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले ही तोड़ दिया धोनी का रिकॉर्ड, दादा का 20 साल पुराना कीर्तिमान भी चकनाचूर

Rohit Sharma, Team India Final: कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार नेतृत्व में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचा दिया है।

Rohit Sharma Surpassed Sourav Ganguly MS Dhoni Most Wins in ODI World Cup Edition

Rohit Sharma Surpassed Sourav Ganguly MS Dhoni

Rohit Sharma Record: भारतीय टीम ने बुधवार 15 नवंबर को न्यूजीलैंड को हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को लगातार 10वीं जीत मिली और इसी के साफ कप्तान रोहित शर्मा ने सभी को पछाड़ दिया है। वह एक खास मामले में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी और सौरव गांगुली से आगे निकल गए हैं। रोहित अब भारत के लिए एक वर्ल्ड कप एडीशन में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए।

विज्ञापन

दादा और धोनी दोनों हुए पीछे

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक कुल 10 मुकाबले जीत लिए हैं। जबकि सौरव गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते हुए 9 मुकाबले जीते थे। एमएस धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने 2015 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले जीते थे। यानी रोहित अब धोनी और गांगुली दोनों से आगे निकल गए हैं। खास बात यह है कि रोहित इस टूर्नामेंट के फाइनल तक एकमात्र अजेय कप्तान रहे हैं। सभी लीग मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भी उनको जीत मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव, सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था। रोहित अब चौथे ऐसे कप्तान बन गए हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया तीसरी बार विश्व विजेता बनना चाहेगी। कपिल देव ने 1983 और एमएस धोनी ने 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को विश्व विजेता बनाया था।

विज्ञापन

तीसरे खिताब पर नजर

टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद अब फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया 1983 और 2003 में भी फाइनल खेली थी। भारत ने 1983 और 2011 में खिताब भी जीता था। अब 2023 में टीम इंडिया की नजरें तीसरे खिताब पर होंगी। साल 2003 में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। अब चौथा फाइनल टीम इंडिया 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में से किसी एक टीम के साथ भारत का मुकाबला होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ