IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज!

Mohammad Shami, IND vs NZ: मोहम्मद शमी भारत के लिए वर्ल्ड कप के नंबर 1 गेंदबाज पहले से ही हैं। अब एक मामले में वह दुनिया के भी नंबर 1 गेंदबाज बन गए।

Mohammad Shami Fastest 50 Wickets in ODI World Cup

Mohammad Shami Fastest 50 Wickets in ODI World Cup

Mohammad Shami, IND vs NZ: मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सिर्फ अपना छठा मुकाबला खेल रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर एक बार फिर उन्होंने कमाल कर दिया है। अभी भी उनके चार ओवर बाकी हैं। अपने पहले दो ओवर में उन्होंने टीम को पहली दो सफलता दिलाई थीं। उसके बाद फिर जब विलियम्सन और मिचेल क्रीज पर टिके थे वह आए और एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में तीसरी बार और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार फाइव विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि छठे मैच में ही 21 विकेट इस वर्ल्ड कप में ले चुके मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनसे आगे अब इस वर्ल्ड कप में बस जैम्पा ही हैं। अब वह 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तो हैं ही। साथ ही वह दुनियाभर में सबसे तेज 50 वर्ल्ड कप विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सबसे कम मैच और सबसे कम गेंद दोनों के लिहाज से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट (मैच के हिसाब से)

  • 17 मैच- मोहम्मद शमी
  • 19 मैच- मिचेल स्टार्क
  • 25 मैच- लसिथ मलिंगा
  • 28 मैच- ट्रेंट बोल्ट

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट (गेंद के हिसाब से)

  • 795 गेंद- मोहम्मद शमी
  • 941 गेंद- मिचेल स्टार्क
  • 1187 गेंद- लसिथ मलिंगा
  • 1540 गेंद- ग्लेन मैकग्रा
  • 1543 गेंद- ट्रेंट बोल्ट

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने सहवाग और युवराज को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड कप में बना दिए एकसाथ 5 बड़े रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 में लाला का जलवा जारी

मोहम्मद शमी की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 में उनका जलवा रहा है। पिछले मैच में सिर्फ नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इसके अलावा हर मैच में उन्होंने विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में पांच विकेट उन्होंने झटके थे। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चार, श्रीलंका के खिलाफ पांच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो सफलताएं उन्हें मिली थीं। सेमीफाइनल मुकाबले में फिर उन्होंने पंजा खोला और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल भी अपने नाम किए। उन्होंने चौथी बार ऐसा किया और मिचेल स्टार्क (3) को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ