इंग्लैंड की जीत के बाद श्रीलंका से क्यों भीख मांग रहे हैं पाकिस्तानी फैंस? टी20 वर्ल्ड कप ना हुआ मछली बाजार हो गया!
Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट पाने की लिए पाकिस्तानी फैंस इस हद तक गिर गए हैं, कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से खुलकर भीख मांगने लगे हैं. वो मेजबान से बड़े अंतर से हारने को कह रहे हैं. उन्हें समझना होगा कि 'जेंटलमैन गेम' की खूबसूरती को इस तरह बिगाड़ना कितना गलत है.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Feb 28, 2026 06:54
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Feb 28, 2026 06:54
Share :
PAK vs SL
---विज्ञापन---
Pakistan Cricket Fans Begs For Victory From Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-2 का समीकरण दिलचस्प हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब इस ग्रुप का आखिरी सुपर-8 मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 फरवरी की शाम को खेला जाना है. यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टक्कर होगी.
जीत के लिए तरस रहा पाक
श्रीलंका सुपर-8 में लगातार 2 मैच हारकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान के पास अभी एक प्वॉइंट है, और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने से उसके 3 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. हालांकि इसमें एक मसला है, न्यूजीलैंड के भी इतने ही प्वॉइंट है लेकिन कीवी टीम का नेट रन रेट (+1.390) 'मेन इन ग्रीन' (-0.461) से ज्यादा है. ऐसे में सलमान अली आगा की टीम को को-होस्ट के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.
सुपर 8 – ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल
टीम
मैच
जीते
हारे
टाई
नो रिजल्ट
प्वॉइंट्स
नेट रन रेट
इंग्लैंड
3
3
0
0
0
6
+1.096
न्यूजीलैंड
3
1
1
0
1
3
+1.390
पाकिस्तान
2
0
1
0
1
1
-0.461
श्रीलंका
2
0
2
0
0
0
-2.8
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?
अब समझते हैं कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट कैसे मिलेगा. इसके लिए पाक टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना होगा और कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. अगर उसकी बैटिंग बाद में आती है, तो 13 ओवर के अंदर रन चेज करना होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो वो टूर्नामेंट बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी.
अब पाकिस्तान फैन खुलेआम श्रीलंका से अपनी जीत के लिए भीख मांग रहे हैं. शेर अली नाम के यूजर ने 'एक्स' पर लिखा, 'श्रीलंका पहले ही खत्म हो चुका है. उन्हें पाकिस्तान को क्वालिफाई करवा लेना चाहिए.इससेसेमीफीइनल (और शायद फ़ाइनल भी) इंडिया से श्रीलंका में शिफ़्ट हो जाएगा. ये उनके देश की इकॉनमी के लिए बहुत अच्छा होगा. किसी को ये आइडिया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार तक पहुंचाना चाहिए.'
एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा, 'अब हमें अपना एहसान लौटाओ. श्रीलंका क्रिकेट स्ट्रगल कर रहा था, वो दिवालिया होने की कगार पर थे, और फिर अचानक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट ने पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई. भले ही इंडिया के साथ हमारे जंग के हालात थे, फिर भी हमने बड़े दिल से पाकिस्तान के तौर पर इंडिया के खिलाफ खेलने की उनकी गुजारिश कबूल कर ली. इसलिए जितना हो सके उतना खराब खेलो, ताकि हम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकें, क्योंकि यह तरीका आपको भविष्य में और भी मल्टी मिलियन डॉलर के मैच होस्ट करने के काबिल बनाएगा.'
अब सवाल उठता है कि इस तरह जीत की भीख मांगना क्या सही है? जाहिर सी बात है कि किसी भी समझदार क्रिकेट फैन का जवाब 'नहीं' होगा. कोई भी टीम जीतने के इरादे से मैच खेलती है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो अपने दम पर हासिल करे. इस तरह हार की गुजारिश करना टीम के मौजूदा हालात की पोल खोल रहा है.
Pakistan Cricket Fans Begs For Victory From Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-2 का समीकरण दिलचस्प हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब इस ग्रुप का आखिरी सुपर-8 मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 फरवरी की शाम को खेला जाना है. यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टक्कर होगी.
जीत के लिए तरस रहा पाक
श्रीलंका सुपर-8 में लगातार 2 मैच हारकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान के पास अभी एक प्वॉइंट है, और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने से उसके 3 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. हालांकि इसमें एक मसला है, न्यूजीलैंड के भी इतने ही प्वॉइंट है लेकिन कीवी टीम का नेट रन रेट (+1.390) ‘मेन इन ग्रीन’ (-0.461) से ज्यादा है. ऐसे में सलमान अली आगा की टीम को को-होस्ट के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.
---विज्ञापन---
सुपर 8 – ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल
टीम
मैच
जीते
हारे
टाई
नो रिजल्ट
प्वॉइंट्स
नेट रन रेट
इंग्लैंड
3
3
0
0
0
6
+1.096
न्यूजीलैंड
3
1
1
0
1
3
+1.390
पाकिस्तान
2
0
1
0
1
1
-0.461
श्रीलंका
2
0
2
0
0
0
-2.8
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?
अब समझते हैं कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट कैसे मिलेगा. इसके लिए पाक टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना होगा और कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. अगर उसकी बैटिंग बाद में आती है, तो 13 ओवर के अंदर रन चेज करना होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो वो टूर्नामेंट बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी.
🚨 CALCULATION FOR PAKISTAN SEMI FINAL 🚨
– They need to win by 65 runs or Chase the target in 13 overs vs Sri Lanka.
अब पाकिस्तान फैन खुलेआम श्रीलंका से अपनी जीत के लिए भीख मांग रहे हैं. शेर अली नाम के यूजर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘श्रीलंका पहले ही खत्म हो चुका है. उन्हें पाकिस्तान को क्वालिफाई करवा लेना चाहिए.इससेसेमीफीइनल (और शायद फ़ाइनल भी) इंडिया से श्रीलंका में शिफ़्ट हो जाएगा. ये उनके देश की इकॉनमी के लिए बहुत अच्छा होगा. किसी को ये आइडिया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार तक पहुंचाना चाहिए.’
---विज्ञापन---
• Sri Lanka is already finished. They should get Pakistan qualified.
• The semi-final (and probably final too) will shift from India to Sri Lanka. It will be very good for their country's economy
एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा, ‘अब हमें अपना एहसान लौटाओ. श्रीलंका क्रिकेट स्ट्रगल कर रहा था, वो दिवालिया होने की कगार पर थे, और फिर अचानक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट ने पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई. भले ही इंडिया के साथ हमारे जंग के हालात थे, फिर भी हमने बड़े दिल से पाकिस्तान के तौर पर इंडिया के खिलाफ खेलने की उनकी गुजारिश कबूल कर ली. इसलिए जितना हो सके उतना खराब खेलो, ताकि हम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकें, क्योंकि यह तरीका आपको भविष्य में और भी मल्टी मिलियन डॉलर के मैच होस्ट करने के काबिल बनाएगा.’
🚨 RETURN THE FAVOUR BACK 🚨
– Sri Lanka Cricket was struggling, they were on the verge of bankruptcy, and then suddenly Sri Lankan Cricket Board president pleaded for help from Pakistan.
– Even though we had war situation with India, still we as Pakistani with a big heart… pic.twitter.com/p9BgDa20VC
अब सवाल उठता है कि इस तरह जीत की भीख मांगना क्या सही है? जाहिर सी बात है कि किसी भी समझदार क्रिकेट फैन का जवाब ‘नहीं’ होगा. कोई भी टीम जीतने के इरादे से मैच खेलती है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो अपने दम पर हासिल करे. इस तरह हार की गुजारिश करना टीम के मौजूदा हालात की पोल खोल रहा है.