Purple Cap IPL 2023: पर्पल की रेस टॉप पर पहुंचे चहल, देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

Purple Cap IPL 2023 Yuzvendra Chahal still on top
Edited By Bhoopendra Rai

Purple Cap IPL 2023 Yuzvendra Chahal still on top
Purple Cap IPL 2023: आईपीएल में एक तरफ जहां खिलाड़ी बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज भी अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। इस लीग में अब तक स्पिनर्स ने कमाल किया है। अगर 17 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस पर नजर डालें तो युवजेंद्र चहल 10 विकटों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लखनऊ टीम के मार्क वुड को पीछे छोड़ दिया है।
युजवेंद्र चहल ने 12 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले और 10 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हो गए हैं। पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क वुड हैं, जिन्होंने 9 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर राशिद खान के 8 विकेट हैं। अगर आज वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट ले लेते हैं तो युजवेंद्र चहल से भी आगे निकलकर नंबर 1 पर काबिज हो जाएंगे।
युजवेंद्र चहल, मैच 4, विकेट 10
मार्क वुड, मैच 3, विकेट 9
राशिद खान, मैच 3, विकेट 8
तुषार देशपांडे, मैच 4, विकेट 7
रविचंद्रन अश्विन, मैच 4, विकेट 6
Chahal – Purple Cap holder in IPL 2023. pic.twitter.com/qS5qMASVUB
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 12, 2023
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: