इस टीम के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं पृथ्वी शॉ, डेविड विली और एंड्रयू टाई के साथ वनडे में मचाएंगे धमाल

Prithvi Shaw County Debut Northamptonshire

Prithvi Shaw County Debut Northamptonshire

विज्ञापन

Prithvi Shaw: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ काउंटी क्रिकेट में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं। शॉ काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए यूके पहुंच गए हैं। हालांकि उन्हें ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मुंबई के सलामी बल्लेबाज समय पर यूके पहुंचने में कामयाब रहे। उनका काउंटी कार्यकाल शुक्रवार (4 अगस्त) को वनडे कप के साथ शुरू होगा।

4 अगस्त को खेलेंगे पहला मैच 

नॉर्थहैम्पटनशायर के मुख्य कार्यकारी रे पायने ने क्रिकबज से कहा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पृथ्वी रविवार को यूके पहुंचे और शुक्रवार, 4 अगस्त से शुरू होने वाले एक दिवसीय कप में भाग लेंगे। शॉ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एनओसी हासिल की और बाद में उन्हें पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी इंटर-जोनल एक दिवसीय चैंपियनशिप छोड़ने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन

ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ खेलते आएंगे नजर 

वन-डे कप, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के घरेलू कार्यक्रम में 50 ओवरों की प्रतियोगिता है। ये टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो रहा है, लेकिन नॉर्थहेम्पटनशायर स्टीलबैक्स को अपना पहला मैच चेल्टनहैम में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है।

डेविड विली और एंड्रयू टाई जैसे खिलाड़ियों के साथ दिखेंगे

शॉ स्टीलबैक्स की टीम में डेविड विली और एंड्रयू टाई जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे। जॉन सैडलर काउंटी के मुख्य कोच हैं। शॉ ने 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद से वह भारत के लिए छह वनडे और एक टी20 के अलावा केवल चार और टेस्ट ही खेल पाए। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अर्शदीप सिंह और नवदीप सैनी के बाद शॉ इस सीजन में काउंटी द्वारा कॉन्ट्रेक्ट दिए जाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। रहाणे ने लीसेस्टरशायर के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया था, लेकिन फिलहाल उन्होंने ब्रेक ले लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ