PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
Edited By Arpit Pandey

pak vs nz 2nd Test
Edited By Arpit Pandey

pak vs nz 2nd Test
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 6 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे पाकिस्तान के दर्शकों में खुशी की लहर है, क्योंकि दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों को फ्री में स्टेडियम में एंट्री मिलेगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फिर से क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो से छह जनवरी तक नेशनल बैंक क्रिकेट एरेना कराची स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को फ्री में प्रवेश दिया जाएगा।
पीसीबी की तरफ से बताया गया है कि दूसरा टेस्ट मैच देखने के लिए इच्छुक दर्शकों को प्रवेश के लिए अपना मूल सीएनआईसी या बी फॉर्म लाने की जरूरत होगी। यह फॉर्म दिखाने के बाद उन्हें स्टेडियम में फ्री में एंट्री मिल जाएगी, जिसके बाद वह वह किसी भी स्टैंड में बैठकर फ्री में मैच देख सकेंगे।
बताया जा रहा है कि पीसीबी ने यह फैसला क्रिकेट देखने के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिहाज से लिया है, ताकि भविष्य में पाकिस्तान में फिर क्रिकेट स्डेटियम भरे नजर आ सके। पीसीबी ने साथ ही यह भी कहा कि दर्शकों के लिए गरीब नवाज पार्किं ग एरिया से स्टेडियम के बीच शटल चलाई जाएंगी। जिससे पाकिस्तान में खुशी की लहर है।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। जबकि अब दूसरा टेस्ट मैच 6 जनवरी से शुरू होगा। बता दें कि पाकिस्तान में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, न्यूजीलैंड से पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: