Big Bash League: बिग बैश लीग का रोमांच अब चरम पर पहुंच गया है, आज सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में ब्रिस्बेन हीट ने सिक्सर्स को 15 रनों से हरा दिया। वहीं इस मैच में माइकल नेसर ने गजब कैच पकड़ा है।

स्किल का माइकल नेसर शानदार कैच

मैच की पहली पारी में सिडनी सिक्सर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की, चौथे विकेट के लिए जॉर्डन स्किल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, स्किल ने 23 गेंदों में 41 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था, इस दौरान उन्होंने 3 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगा दिए थे, जिससे स्किल और खतरनाक होते दिख रहे थे। लेकिन तभी माइकल नेसर ने उनका असंभव सा कैच पकड़ लिया।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1609514762391654400?s=20&t=MYUwgTZrtxXk2xae3RAhPg

हवा में उड़कर पकड़ा कैच

जॉर्डन स्किल मोहम्मद कुह्नमैन की गेंद पर सीधा शॉट् खेला, जिसे देखकर लगा कि यह छक्का होगा लेकिन तभी माइकल नेसर दौड़ते हुए आए और उन्होंने कैच को पकड़ लिया, इस दौरान उन्होंने गेंद को उछाला और बांउड्री के बाहर चले गए। तब तक गेंद बाउंड्री के बाहर गिरने वाली थी, ऐसे में नेसर फिर हवा में उछले और गेंद को बाउंड्री के अंदर भेजा।

https://twitter.com/BBL/status/1609514038337368076?s=20&t=MYUwgTZrtxXk2xae3RAhPg

जब गेंद दोबारा से बाउंड्री के अंदर गई तक तब तेजी से नेसर ने अंदर आकर कैच कवर कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में थर्ड एंपायर ने कैच को क्लीयर बताकर जॉर्डन स्किल को आउट करार दिया, जिस पर उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि वह आउट हो गए हैं।

क्या कहता है ICC का नियम

ICC के नियमों के मुताबिक इस तरह के कैच को फील्डर के लिए हवा में उछालने के बाद वापस बाउंड्री के अंदर आते हुए कैच को पूरा करना होता है, लेकिन इस कैच में साफ देखा जा सकता है कि माइकल नेसर ने जब गेंद को पकड़ा तब तक गेंद बाउंड्री के काफी अंदर आ चुकी थी, लेकिन इस दौरान नेसर और गेंद दोनों हवा में रहे। इसे बाहर नहीं धकेला जा सकता था, ऐसे में नेसर बाउंड्री के अंदर रहते हुए एक बार फिर हवा में उछले और गेंद को लपककर बाउंड्री के दूसरी तरफ फेंक दिया, जिसके बाद फिर वापस फील्डिंग क्षेत्र में आकर उन्‍होंने कैच को पूरा किया।

अंपायर ने आउट दिया

इस कैच के बाद थर्ड अंपायर ने करार दिया। हालांकि बैट्समैन जोर्डन सिल्‍क अंपायर के इस निर्णय से खुश नजर नहीं आए, क्योंकि उनका मानना था कि गेंद बांउड्री के बाहर जा चुकी थी। खास बात यह है कि इस मामले के बाद आईसीसी के नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिससे यह बहस भी छिड़ गई है कि क्‍या भविष्‍य में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में भी इस तरह से किसी खिलाड़ी को आउट किया जा सकता है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ