PAK vs NZ: 'इफ्तिखार-हारिस को मौका देने की जरूरत नहीं...', बाबर के साथ रिकॉर्ड बनाकर बोले इमाम उल हक

PAK vs NZ imam ul haq

PAK vs NZ imam ul haq

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 90 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इमाम ने बाबर के साथ नौवीं बार 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने पाकिस्तान के दो दिग्गज बल्लेबाजों मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच के बाद जब इमाम से पूछा गया कि क्या मिडल ऑर्डर में इफ्तिखार अहमद या मोहम्मद हारिस की जरूरत महसूस होती है तो उन्होंने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

आगा सलमान, शादाब खान और मोहम्मद नवाज पर्याप्त पावर हिटर

इमाम ने कहा कि पाकिस्तान के पास 2023 विश्व कप से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ प्रयोग करने के लिए ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। इसलिए लोअर मिडल ऑर्डर में इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद हारिस जैसे पावर-हिटर्स को शामिल करना सही नहीं होगा। इमाम ने कहा- अगर मैं आपको ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि हमारे पास प्रयोग करने का समय नहीं है। आगा सलमान, शादाब खान और मोहम्मद नवाज के साथ हमारे पास पर्याप्त पावर हिटिंग है। हमें बस उन्हें विश्वास दिलाने की जरूरत है। कई बार पांचवें या छठे नंबर पर आना और सिर्फ छह या सात ओवर खेलना काफी अलग होता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1653842973262745600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1653842973262745600%7Ctwgr%5E7b20e5a1c92abf1b98a45cc08f97a58b2779b745%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fdont-need-iftikhar-haris-in-middle-order-imam

अपने खिलाड़ियों को भरोसा देकर बड़े टूर्नामेंट में जाने की जरूरत 

इमाम ने आगे कहा- आगा ने आज वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 32 रन बनाए और एक-दो विकेट भी लिए। नवाज और शादाब भी वास्तव में अच्छे हिटर और ऑलराउंडर हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमें इन लोगों को आत्मविश्वास देने की जरूरत है। अगर हमारे पास और मैच होते तो हारिस और इफ्तिखार को मौका दे सकते थे। बाबर अलग तरह से सोच सकते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1654045582040907776

हमारे पास केवल दो मैच बचे हैं, इसलिए हमें अपने खिलाड़ियों को पूरा भरोसा देकर बड़े टूर्नामेंट में जाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि हाल ही टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इफ्तिखार अहमद ने करीब एक साल बाद वनडे टीम में वापसी की है। हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला हे। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 26 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ