PAK vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान...टीम में लौट आया घातक गेंदबाज
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG 2nd Test England XI for Multan Test Mark Wood replaced Liam Livingstone
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG 2nd Test England XI for Multan Test Mark Wood replaced Liam Livingstone
PAK vs ENG 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 9 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अभी 1 दिन बाकी है। एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस प्लेइंग 11 के जरिए टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
पहले मुकाबले से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज मार्क वुड की टीम में वापसी हुई है। वुड को ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के स्थान पर प्लेइंग 11 में जगह मिली है। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था, वह पहले ही मुकाबले में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1600762228126281730?s=20&t=ziunTWQncfSfaH3T7M7hkg
आपको बात दें कि ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। उस मैच में लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की थी और नाबाद 7 रन बनाये थे, लेकिन पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं की थी। वह इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं।
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, विल जैक्स, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: