Lanka Premier League: कैच लेते वक्त टूट गए इस खिलाड़ी के दांत...मुंह से निकलने लगा खून
Edited By Bhoopendra Rai

Lanka Premier League Chamika Karunaratne hospitalized
Edited By Bhoopendra Rai

Lanka Premier League Chamika Karunaratne hospitalized
Lanka Premier League: श्रीलंका में जारी घरेलू टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट ‘लंका प्रीमियर लीग’ में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस लीग में बुधवार को कैच लेने के दौरान स्टार प्लेयर चमिका करुणारत्ने चोटिल हो गए हैं। गेंद लगते ही चमिका करुणारत्ने के मुंह से खून निकलने लगा।
बताया जा रहा है कि गेंद लगने से उनके तीन-चार दांत टूट गए हैं। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए मैच को भी रोका गया, जबकि घायल खिलाड़ी को मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि चमीका का जबड़ा भी बुरी तरह चोटिल हुआ है।
सोशल मीडिया पर चमिका करुणारत्ने के चोटिल होने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैच लेने की कोशिश करते हैं और गेंद सीधा उनके मुंह पर ही आकर लगती, इस तरह उनका जबड़ा भी चोटिल हो जाता है और खून निकलने लगता है।
Chamika hospitalized while attempting catch for Kandy Falcons#LPL2022 #LPL #ChamikaKarunaratne #Cricket pic.twitter.com/yrkT2bbhoG
— Ada Derana Sports (@AdaDeranaSports) December 7, 2022
ये पूरी घटना कैंडी फैलकॉन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में घटी। चमिका फैलकॉन्स की तरफ से खेल रहे थे, वहीं ग्लैडिएटर्स टीम की बैटिंग कर रही थी। चौथे ओवर की पहली बॉल पर बल्लेबाज फर्नांडो ने कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेला, जिसे कैच लेने के लिए चमिका ने दौड़ लगाई और यह घटना हो गई।
अगर मैच की बात करें तो गॉल ग्लैडिएटर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 121 रन बनाए थे। इसके जवाब में कैंडी फैलकॉन्स टीम ने 15 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच की हीरो कार्लोस ब्रैथवेट रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया, लिहाजा उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: