IND vs ENG: केएल राहुल का लालच बना ऋषभ पंत के रन आउट की वजह! सलामी बल्लेबाज ने बताई पूरी कहानी

IND vs ENG: दिन का खेल खत्म होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि राहुल के लालच के कारण ऋषभ पंत रन आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में बताया है।

KL Rahul on Rishabh Pant

KL Rahul on Rishabh Pant

IND vs ENG: भारतीय टीम तीसरे दिन पहले सेशन में अच्छा खेल रही थी। हालांकि सेशन खत्म से पहले ही ऋषभ पंत आउट हो गए। टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होने के कारण पंत को जमकर ट्रोल भी किया गया। दिन का खेल खत्म होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि राहुल के लालच के कारण ऋषभ पंत रन आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में बताया है।

विज्ञापन

क्यों ऋषभ पंत हो गए रन आउट 

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 74 रनों पर रन आउट हो गए। जिसके बारे में बोलते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ उससे कुछ ओवर पहले बातचीत हुई थी। मैंने उससे (पंत से) कहा था कि अगर हो सका तो लंच से पहले मैं अपना शतक पूरा कर लूँगा और लंच से पहले बशीर के आखिरी ओवर में मुझे लगा कि मेरे शतक बनाने का अच्छा मौका है, लेकिन, हाँ, बदकिस्मती से मेरी गेंद सीधे फील्डर के हाथ में चली गई। यह ऐसी गेंद थी जिस पर मैं चौका लगा सकता था।’

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा, ‘फिर पंत चाहते थे कि मैं स्ट्राइक रोटेट करूँ और देखूँ कि क्या वह मुझे वापस स्ट्राइक पर ला सकते हैं। लेकिन, हाँ, ऐसा नहीं होना चाहिए था। उस समय रन आउट होने से मैच का रुख बदल गया। यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था। ज़ाहिर है, कोई भी अपना विकेट ऐसे नहीं गंवाना चाहता।’

विज्ञापन

केएल राहुल भी हुए निराश 

सेट बल्लेबाज ऋषभ पंत के आउट होने के बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। जिसके फौरन बाद वो शतक लगाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बारे में केएल राहुल ने कहा, ‘हाँ, निश्चित रूप से थोड़ी निराशा हुई क्योंकि चायकाल से ठीक पहले तक हम अच्छी स्थिति में थे। ज़ाहिर है, मैंने और ऋषभ ने लंबी साझेदारी की और फिर हम दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गए। वह लंच से ठीक पहले आउट हुए और मैं लंच के ठीक बाद।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ