ODI World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के 9 मैचों में बदलाव किया गया है। इसमें बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शामिल है। टिकटों की बिक्री की तारीखों का भी खुलासा किया गया है।
अफगानिस्तान-इंग्लैंड का मैच 15 अक्टूबर को होगा
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मूल रूप से रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में प्रस्तावित था, लेकिन इसे एक दिन पहले कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान मैच अब शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर से शिफ्ट किया जाएगा। इसे अब 24 घंटे बाद रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच में भी बदलाव
हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला भी बदला गया है। ये मैच गुरुवार, 12 अक्टूबर के बजाय अब मंगलवार, 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मैच 24 घंटे पीछे चला गया है। अब इसे शुक्रवार 13 अक्टूबर के बजाय गुरुवार, 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
डे नाइट होगा बांग्लादेश-न्यूजीलैंड मैच
इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्टूबर को चेन्नई में एक दिन के मैच के रूप में निर्धारित किया गया था, जिसे अब 13 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इसे डे-नाइट के रूप में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के प्रारंभिक चरण से, शेड्यूल में एक मामूली बदलाव धर्मशाला में 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के मैच में हुआ है। यह मुकाबला दिन का मैच बन गया है। इसे मूल रूप से निर्धारित समय के बाद सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।
https://twitter.com/ICC/status/1689239411186438145
डबल हेडर मुकाबले एक दिन पहले
लीग चरण के अंत में रविवार, 12 नवंबर के डबल-हेडर मुकाबलों को एक दिन पहले शनिवार, 11 नवंबर में शिफ्ट कर दिया गया है। पुणे में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश सुबह 10:30 बजे और कोलकाता में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दोपहर 02:00 बजे खेला जाएगा। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच अब 11 से 12 नवंबर में शिफ्ट कर दिया गया है। जो कि बेंगलुरु में दिन-रात का मुकाबला होगा।
विश्व कप गुरुवार, 5 अक्टूबर को शुरू होगा। पिछले सीजन के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। रविवार, 19 नवंबर को उसी स्थान पर फाइनल खेला जाएगा। टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले फैंस को 15 अगस्त से https://www.cricketworldcup.com/register पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
टिकटों की बिक्री इन तारीखों में होगी:
25 अगस्त – नॉन इंडिया वार्मअप मैच और नॉन इंडिया ईवेंट मैच
30 अगस्त – भारत के मैच गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में
31 अगस्त – भारत के मैच चेन्नई, दिल्ली और पुणे में
1 सितंबर – धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच
2 सितंबर – बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैच
3 सितंबर- भारत का मैच अहमदाबाद में
15 सितंबर – सेमीफाइनल और फाइनल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
32 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
58 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines