NZ vs SL: 92 रन की 1 गलती! श्रीलंका को बहुत भारी पड़ा ग्लेन फिलिप्स का ये कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: ​क्रिकेट टीम गेम है। इसमें हर खिलाड़ी को अपना योगदान देना होता है। फील्ड में हर खिलाड़ी को मुस्तैदी से खड़े होकर काम करना होता है, लेकिन किसी भी टीम के खिलाड़ी की एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ​क्रिकेट टीम गेम है। इसमें हर खिलाड़ी को अपना योगदान देना होता है। फील्ड में हर खिलाड़ी को मुस्तैदी से खड़े होकर काम करना होता है, लेकिन किसी भी टीम के खिलाड़ी की एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले से लगाया जा सकता है। श्रीलंकाई खिलाड़ी पथुम निसांका की एक चूक इतनी भारी पड़ गई कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को क्रीज पर जमने का मौका मिल गया और उन्होंने ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला।

अभी पढ़ें IND vs SA: क्यूट स्माइल लिए 5 ओवर खेलने मैदान पर पहुंचे ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक की लग गई क्लास

अभी पढ़ें IND vs SA: भारी न पड़ जाए टीम इंडिया की ये हार…बढ़ गई सेमीफाइनल की चुनौती, जानिए समीकरण

हाथों से लगकर उछल गई बॉल

फिलिप्स का कैच 7वें ओवर में ड्रॉप हुआ। 12 रन बनाकर खेल रहे फिलिप्स को जैसे ही वानिंदु हसरंगा ने पांचवीं गेंद डाली, बल्लेबाज ने रूम बनाया और गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर उड़ा दिया। यहां पथुम निसांका अपनी पोजिशन पर खड़े थे, जैसे ही उनके पास गेंद आई उन्होंने कोशिश की, लेकिन बॉल उनके दोनों हाथों से लगकर उछल गई।

इससे पहले कि निसांका इस बॉल को दोबारा कैच करने की कोशिश करते, बॉल उनसे काफी दूर जा गिरी। निसांका की दोनों कोशिश कामयाब नहीं हो पाईं और फिलिप्स 12 रन पर आउट होने से बच गए। इसके बाद फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर तक कुल 104 रन ठोक डाले। इस तरह श्रीलंका के लिए यह विकेट बहुत महंगा साबित हुआ।

अभी पढ़ें IND vs SA: साउथ अफ्रीका से कैसे हार गई टीम इंडिया? ये हैं 5 बड़े कारण

ग्लेन फिलिप्स का तूफान

फिलिप्स ने इस मैच में तूफानी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक ठोका। उन्होंने 64 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के ठोक 104 रन कूटे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 65 रनों से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 168 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका 19.2 ओवर में 102 रन पर ही सिमट गई। ट्रेंट बोल्ट ने गजब गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। ईश सोढ़ी और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट निकाले।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 29, 2022 06:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें