IND vs SA: क्यूट स्माइल लिए 5 ओवर खेलने मैदान पर पहुंचे ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक की लग गई क्लास

IND vs SA Rishabh Pant

IND vs SA Rishabh Pant

नई दिल्ली: चेहरे पर क्यूट स्माइल और दिल में कुछ कर दिखाने का जोश…बीच मैच टीम इंडिया में ऋषभ पंत की एंट्री क्या हुई क्रिकेट फैंस गदगद हो गए। दरअसल, दिनेश कार्तिक 16 वें ओवर की शुरुआत में थोड़ा दर्द में दिख रहे थे।

विज्ञापन

कॉन्फिडेंट दिखे पंत

इसके बाद पंत को बुलाया गया और उन्होंने कीपर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। भारत की बल्लेबाजी के दौरान पंत पर्थ की ठंडी हवा में अपने ऊपर एक बड़ा सफेद तौलिया लेकर डग आउट में बैठे थे। उन्होंने इशारा मिलते ही कैप पहनी और मैदान पर पहुंच गए। इस दौरान पंत काफी कॉन्फिडेंट दिखे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Rohith11299005/status/1586723197525069825?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586723197525069825%7Ctwgr%5E60a62abd43588281727789568ac358f21eb0369a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fsports%2Ft20-world-cup-2022-rishabh-pant-replaces-dinesh-karthik-mid-game-at-perth-vs-sa-for-bizarre-reason-viral-tweets-5714011%2F

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक की लग गई क्लास

हालांकि पंत के आने के बाद दिनेश कार्तिक की ट्विटर पर क्लास लग गई। क्रिकेट फैंस का कहना है कि जब कार्तिक अपने पिछले दो मैचों में सिर्फ 7 रन ही बना सके हैं तो ऐसे में अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उन पर फैसला लेना चाहिए। कार्तिक की जगह अब पंत को मौका मिलना चाहिए। कार्तिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

असरदार साबित हो सकते हैं पंत

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, ब्रेकिंग: रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के बजाय केएल राहुल को जगह देने और ट्विटर पर नफरत का एहसास करने के बाद अंतिम 5 ओवरों में शांत करने का तरीका ढूंढ़ा है। वहीं एक यूजर ने ​कहा, अगले मैच में कार्तिक की जगह पंत को मौका देना चाहिए। टीम इंडिया में वैसे भी लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों की कमी है। ऐसे में पंत असरदार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आ गया है पंत का वक्त

भारत के दिग्गज कपिल देव ने भी इसकी पैरवी की है। कपिल देव ने मैच से पहले पंत के लिए कहा, मैं कहना चाहता हूं कि चूंकि हमारे पास ऋषभ पंत हैं, अब समय आ गया है कि भारत को उनकी जरूरत है। ऐसा लगा जैसे दिनेश कार्तिक को काम मिल जाएगा, लेकिन विकेटकीपिंग को भी ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि अगर भारत के पास टीम में बाएं हाथ का विकल्प होता, तो यह टीम पूरी लगती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ