NZ vs PAK: शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में पहली बार किया बड़ा कारनामा

NZ vs PAK, World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 402 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इस दौरान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जमकर पिटाई हुई।

NZ vs PAK Shaheen Afridi Haris Rauf Unwanted Record New Zealand Creates History in ODI World Cup 2023

NZ vs PAK Shaheen Afridi Haris Rauf Unwanted Record (Image Credit- Twitter)

NZ vs PAK, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम शनिवार 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलने उतरी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। इस दौरान पाकिस्तान के पेस अटैक की जमकर धज्जियां उड़ गईं। हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया।

विज्ञापन

शाहीन-हारिश की जमकर पिटाई

इस मुकाबले में शाहीन शाह ने अपने 10 ओवर में 90 रन लुटा दिए। वहीं हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 85 रन दिए। यह दोनों पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं शाहीन को तो इस पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। उनके साथ 24 वनडे पारियों में पहली बार ऐसा हुआ है कि वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 108 और केन विलियम्सन ने शानदार वापसी करते हुए धुआंधार 95 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का सबसे खराब स्पेल

  • 0/90 – शाहीन अफरीदी vs NZ, बेंगलुरू (2023)
  • 1/85 – हारिस रऊफ vs NZ, बेंगलुरू (2023)
  • 1/84 – हसन अली vs IND, मैनचेस्टर (2019)
  • 3/83 – हारिस रऊफ vs AUS, बेंगलुरू (2023)

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

इतना ही नहीं इस पारी में न्यूजीलैंड ने भी वर्ल्ड कप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। वहीं वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ 402 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पहली बार 400 रनों का भी आंकड़ा छुआ है। वहीं जिन टीमों ने ऐसा किया है उसमें कीवी टीम ने 1-1 बार ऐसा करने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। साथ ही साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 3 बार ऐसा किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ