---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘फूट-फूट कर बच्चे की तरह रोए थे धोनी…,’ पूर्व कोच के खुलासे पर अब माही ने खुद दिया जवाब

MS Dhoni Cries: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी आखिरी बार नीली जर्सी में वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में दिखे थे।

---विज्ञापन---

MS Dhoni Cries: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी आखिरी बार नीली जर्सी में वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में दिखे थे। उनके करियर में जिस तरह की सफलताएं रहीं उस तरह उनके करियर का अंत नहीं हो पाया था। इस मैच में वह दुर्भाग्यशाली रहते हुए रनआउट हो गए थे और टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी। कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के तत्कालीन बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने इस मैच के बाद सभी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूप में फूट-फूट कर रोने की जानकारी दी थी। उन्होंने धोनी के बारे में भी बताया था कि वह काफी रोए थे। इसको लेकर अब माही ने खुद जवाब दिया है।

कैप्टन कूल ने गुरुवार को बेंगलुरु में एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उनसे फैंस ने संजय बांगड़ के उस खुलासे के बारे में पूछा। इसको लेकर धोनी ने कहा कि, जब टीम करीबी मुकाबला गंवाती है तो इमोशन्स को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इस इवेंट में माही ने अपनी घुटने की सर्जरी और फिटनेस को लेकर भी बयान दिया। इससे उनके आईपीएल 2024 में फिर से खेलने को लेकर भी संकेत मिले। गौरतलब है कि धोनी का वो आखिरी मुकाबला 2019 में था लेकिन उन्होंने 15 अगस्त 2020 की शाम अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से सभी फैंस की आंखें नम कर दी थीं। अभी भी हालांकि, वह आईपीएल खेल रहे हैं और फैंस उन्हें एक्शन में देख पाते हैं।

---विज्ञापन---

‘फूट-फूट कर रोए थे एमएस धोनी’

एमएस धोनी ने बांगड़ के खुलासे पर कहा कि,’जब आप करीबी मुकाबले हारते हैं तो इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। मैं हर मैच के लिए अपने प्लान्स रेडी रखता हूं और वो आखिरी मुकाबला था जो मैंने टीम इंडिया के लिए खेला था। जब इमोशन्स हाई होते हैं और 12-15 साल अपने क्रिकेट खेलते हुए सबकुछ देखा होता है और आगे आप जानते हैं कि आप अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। आपको पता होता है कि दोबारा से आप वो मुकाम नहीं हासिल कर पाएंगे ऐसे में भावनाएं आपके ऊपर हावी हो जाती हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे IPL 2024? माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते। उनका करियर सफलताओं से भरा रहा। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाया। “Thanks a lot for ur love and support throughout from 19.29 hrs consider me as Retired…,” उनके यह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए शब्द, भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल से शायद ही कभी निकल पाएंगे।

First published on: Oct 27, 2023 03:13 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola