T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अचानक घर लौटा ये भारतीय खिलाड़ी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी अचानक टीम का साथ छोड़ बीच विश्व कप में ही अपने घर लौट आया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार फैमिली इमरजेंसी के चलते खिलाड़ी की तरफ से ये कदम उठाया गया है. आगे कब तक वो टीम के साथ जुड़ेगा इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. आइए आपको बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में…

jacket (1) - 2026-02-24T195135.225

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह भारतीय टीम का साथ छोड़ अचानक अपने घर वापस लौट चुका है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के चलते अपने घर गए हैं. इसी के चलते उन्होंने 24 फरवरी के प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया. उनका इस तरह से घर वापस लौटना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो इस टीम में फिनिशर के तौर पर खेल रहे हैं. 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे रिंकू?

टीम इंडिया का सुपर 8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होना है. 26 फरवरी को ये मैच चेपॉक में खेला जाएगा. इस मैच में रिंकू सिंह के खेलने पर अब सवाल खड़े हो गए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो अपने घर चले गए हैं. उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये कह पाना भी मुश्किल होगा कि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं लिया हिस्सा

बीसीसीआई की तरफ से आयोजित टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में रिंकू सिंह नजर नहीं आए. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार चेन्नई में पूरी टीम ने 5 बजकर 30 मिनट के करीब प्रैक्टिस की लेकिन तब रिंकू मेडिकल इमरजेंसी के चलते अपने घर के लिए निकल चुके थे. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रिंकू के पिता की तबीयत बीते कुछ दिनों से सही नहीं है और वो कैंसर से जूझ रहे हैं. ऐसी मुश्किल भरी परिस्थिति में वो अपने पिता के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए घर गए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ