IPL 2026: इस दिन से मैदान पर उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के कैंप की आ गई पूरी डिटेल्स

IPL 2026: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 से पहले टीम ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. अब टीम जल्द ही आने वाले सीजन की तैयारी शुरू करने वाली है. महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी बड़ी खबर भी अब सामने आ रही है.

MS Dhoni IPL 2026

MS Dhoni IPL 2026

IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी फैंस इस फ्रेंचाइजी से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में टीम ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर दांव खेला है. ऐसे में टीम भी धमाकेदार कमबैक करना चाहती है. अब चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जिससे पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी बहुत ज्यादा खुश होंगे. 

विज्ञापन

इस दिन CSK के कैंप का हिस्सा बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी 

रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी से चेन्नई सुपर किंग्स के पहले कैंप की शुरुआत हो रही है. ये कैंप चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेंटर में लगने वाला है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. हालांकि मार्च के दूसरे हफ्ते से चेपॉक में सीएसके का दूसरा कैंप लगेगा. सबसे बड़ी खबर ये है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले कैंप से ही टीम का हिस्सा रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल सभी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के पहले कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं वर्ल्ड कप में खेल रहे खिलाड़ी दूसरे कैंप के समय टीम के साथ जुड़ेंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले कैंप से ही टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं संजू सैमसन दूसरे कैंप से टीम के साथ जुड़ेंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! रिंकू सिंह की जगह अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

यहां पर देखें CSK का आईपीएल 2026 में स्कॉड 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल  (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन  (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा  (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जकारी फाउल्केस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ