PCB की हाईप्रोफाइल मीटिंग में सामने आया विवाद, 'एक गेंद' के इस्तेमाल पर तीन पूर्व क्रिकेटरों ने उठाए सवाल

PCB Meeting Rashid Latif Mohammad Hafeez Misbah-ul-Haq

PCB Meeting Rashid Latif Mohammad Hafeez Misbah-ul-Haq

विज्ञापन

PCB Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक की एंट्री के बाद धड़ाधड़ फैसले लिए जा रहे हैं। मिस्बाह पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ के सलाहकार होने के साथ ही वर्तमान क्रिकेट समिति के प्रमुख भी हैं। मिस्बाह-उल-हक ने लाहौर में एक हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पूर्व कप्तान राशिद लतीफ, मोहम्मद हफीज, बोर्ड के सीओओ सलमान नसीर और घरेलू क्रिकेट के निदेशक जुनैद जिया ने भाग लिया। हालांकि इस मीटिंग के दौरान पूर्व क्रिकेटरों के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई।

घरेलू सत्र में टीमों पर बिगड़ गई बात

मीटिंग के दौरान 2014 के संविधान के अनुसार आगामी घरेलू सीजन को लेकर चर्चा की गई। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के अनुसार, तीनों पूर्व कप्तान क्षेत्रीय टीमों को शामिल करने के मामले के बारे में एक पेज पर नहीं आ सके। क्रिकेट समिति के प्रमुख मिस्बाह ने कहा कि इस साल के घरेलू सत्र में 8 क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए। इस बात से हफीज और राशिद दोनों असहमत थे। हफीज ने कहा कि छह क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए। जबकि राशिद ने कहा कि 16 क्षेत्रों को इस साल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलना चाहिए। पूर्व विकेटकीपर ने कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सियालकोट क्षेत्र को शामिल करने पर भी जोर देने लगे।

विज्ञापन

ड्यूक गेंदों की खरीद पर जताई चिंता 

दूसरी ओर तीनों पूर्व क्रिकेटरों ने ड्यूक गेंदों की खरीद पर चिंता जताई। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर ड्यूक गेंदों के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हैं। वे घरेलू क्रिकेट में कूकाबुरा गेंद चाहते हैं। जवाब में जिया ने उन्हें बताया कि ड्यूक गेंदें पहले ही खरीदी जा चुकी हैं और उन्हें वापस नहीं किया जा सकता। दरअसल, वे विशेष रूप से डिमांड पर बनाई गई थीं। वहीं बोर्ड के सीओओ नसीर बैठक के दौरान ज्यादातर समय खामोश रहे। पाकिस्तान का नया घरेलू क्रिकेट सीजन 1 सितंबर को कायदे आजम ट्रॉफी के साथ शुरू होने की उम्मीद है। पाकिस्तान कप वनडे भी साथ ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट 6 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

क्या है ड्यूक और कूकाबुरा गेंद में अंतर 

ड्यूक और कूकाबुरा गेंद में सीम और सिलाई को लेकर अंतर है। ड्यूक बॉल की सीम उभरी, तो कूकाबुरा की सीम दबी हुई होती है। ड्यूक का रंग कूकाबुरा से ज्यादा गहरा होता है। जब ये सीम पुरानी हो जाती है, तब फील्डिंग टीम बॉल की किसी एक साइड को चमकाती है। इससे आगे चलकर पेसर्स को रिवर्स स्विंग मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ