IRE vs SL: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी खेल रहा ये प्लेयर, 14 रन बनाकर हो गया आउट

IRE vs SL live George Dockrell COVID-19 positive

IRE vs SL live George Dockrell COVID-19 positive

IRE vs SL: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत सुपर 12 का तीसरा मुकाबला आज आयरलैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आयरलैंड ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। हैरी टेक्टर और डॉकरेल क्रीज पर हैं। इस मैच में खेल रहे डॉकरेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि क्रिकेट आयरलैंड ने आज की है।

विज्ञापन

आयरलैंड क्रिकेट ने यह भी बताया है कि वह फिलहाल वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के गाइड्लाइन के तहत काम कर रहे हैं। बता दें कि डॉकरेल के लक्षण बहुत हल्के हैं। लेकिन उन्हें खेलने की अनुमति दी गई। इधर श्रीलंकाई टीम आज पथुम निसांका सहित तीन बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketireland/status/1584032978945994752?s=20&t=JnJgiF-HWw5sv7YkAbFPrQ

विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ मेगा रख रहा नजर

बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टाफ मेगा टूर्नामेंट और वर्तमान सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप डॉकरेल की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। ताकि वह दूसरे खिलाड़ियों के संपर्क में ज्यादा न रहें। हालिया अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो वह उसके बाद भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड– एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, लॉर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1584033954016788480?s=20&t=MDM2qMYVBr1MhjNSkHZCNA

विज्ञापन

श्रीलंका– कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, ओशेन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ