CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दी। मैच में कप्तान नितीश राणा ने 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए। हालांकि मैच में उनसे एक बड़ी गलती हो गई जिसके चलते पूरी टीम को जुर्माना भरना पड़ेगा।
केकेआर पर स्लो ओवर रेट के तहत लगा जुर्माना
दरअसल चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाजी के दौरान नियमित सीमा से अधिक समय ले लिया जिसके बाद इसे आईपीएल की गवर्निंग बॉडी ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंधन माना। केकेआर का आईपीएल 2023 में स्लो ओवर रेट का ये दूसरा मामला है। इस वजह से कप्तान नितीश राणा पर 24 लाख रुपये का फाइन लगा है, जबकि टीम के सभी सदस्यों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी या फिर 6-6 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। केकेआर ने चेन्नई के खिलाफ समय रहते आखिरी ओवर नहीं फेंका था। इसका खामियाजा टीम को ऑन ग्राउंड तो भुगतना पड़ा ही, क्योंकि सिर्फ 4 फील्डर 30 गज के दायरे के बाहर थे, अब टीम पर जुर्माना भी लगा है।
और पढ़िए – ‘मिशन वर्ल्ड कप 2023’, साउथ अफ्रीका ने इस दिग्गज को बनाया फील्डिंग कोच
चेपॉक में ऐसे जीती कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने शुरुआती 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। अच्छी शुरुआत के बाद CSK के विकेटों का पतझड़ लग गया और 72 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए।मुश्किल घड़ी में शिवम दूबे ने नाबाद 48 रन की पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में केकेआर ने 33 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में रिंकू और नितीश ने 99 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
10 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines