नई दिल्ली: आईपीएल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच कई फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की चोट के चलते टीमों में बदलाव किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोट के चलते बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर की जगह नितीश राणा को जिम्मेदारी सौंपी है। नितीश ने कप्तान बनने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की।
मेरे लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं
कोलकाता में उन्होंने कहा- “मेरे लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं है। कुछ सालों से मैं इस फ्रेंचाइजी में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा हूं। यह सिर्फ इतना है कि टैग इस बार कप्तान का है। अगर मैं इस टैग पर अतिरिक्त दबाव लेता हूं, तो मेरा खेल खराब हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा- “कोई वास्तविक डर नहीं है। हां जब आप पहली बार कुछ नया करते हैं, तो कुछ अतिरिक्त दबाव होता है, लेकिन मैंने लगभग 100 मैच खेले हैं। मुझे एक बात पता है कि मैं दबाव में कामयाब होता हूं और इस नई भूमिका को स्वीकार कर रहा हूं।”
और पढ़िए – रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हुए Lionel Messi, ऐसा करने वाले बन गए अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो
राणा ने पहले सीनियर लेवल पर सभी प्रारूपों में 23 बार और टी20 में 12 बार कप्तानी की है, जिसमें घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के साथ 8 मैचों में जीत का रिकॉर्ड है। कप्तान के रूप में वह हाल ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 में नजर आए थे। जिसमें दिल्ली क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। राणा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
डरने की कोई बात नहीं
KKR के नए मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित होंगे। राणा का मानना है कि उन्हें सीनियर खिलाड़ियों और कोच से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा- यह क्रिकेट है। परिस्थितियां और मैच की स्थिति अलग होगी। मैन-मैनेजमेंट यहां महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ी प्रतियोगिता है इसलिए यहां सीनियर खिलाड़ी हैं। रसेल ने लगभग 450 मैच खेले हैं, नरेन भी उस रेंज में हैं, इसलिए हमारे पास एक बहुत ही अनुभवी ग्रुप है। इतने अनुभव के साथ मेरे लिए डरने की कोई बात नहीं है।
और पढ़िए – IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव भी करेंगे कप्तानी, जानें वजह
बस कुछ और दिन इंतजार करें
राणा केकेआर, मुंबई इंडिंयस के साथ ही कई अलग-अलग कप्तानों के साथ खेल चुके हैं। ऐसे में वे किस कप्तान को फॉलो करना चाहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मैं किसी की कप्तानी शैली का पालन नहीं करता, मैं सिर्फ अपने तरीके से कप्तानी करना चाहता हूं। मुझे पता है कि अगर मैं किसी को फॉलो करूंगा तो मैं अपना टच खो दूंगा। मेरी कप्तानी के बारे में जानने के लिए बस कुछ और दिन इंतजार करें, फिर आपको कुछ बात करनी होगी।
उम्मीद है श्रेयस अय्यर बहुत जल्द वापसी करेंगे
चंद्रकांत पंडित ने कहा कि श्रेयस की अनुपस्थिति से फर्क पड़ेगा क्योंकि वह महत्वपूर्ण हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस बहुत जल्द वापस आएंगे और इससे टीम पर बहुत फर्क पड़ेगा। पंडित ने आगे कहा कि जब हम खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी देते हैं, तो हम देखते हैं कि कौन सक्षम है। नितीश सक्षम हैं। वह लंबे समय से केकेआर के साथ हैं और उनका घरेलू रिकॉर्ड भी मजबूत है। KKR का पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines