IND vs AFG: संजू सैमसन नहीं भुना पाए मौका, गोल्डन डक पर आउट होने के बाद हुए ट्रोल

Sanju Samson Golden Duck: तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बना।

India vs Afghanistan 3rd T20 sanju samson Golden duck out social media reaction

संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट Image Credit: Social Media

Sanju Samson Golden Duck India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव देखने को मिले। तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, कुलदीप यादव और आवेश खान को शामिल किया गया। इस दौरान तीसरे मैच में सभी की नजरें संजू सैमसन पर टिकी थी क्योंकि सैमसन को काफी समय के बाद टी20 इंटरनेशनल में मौका मिला।

विज्ञापन

इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया में तो शामिल किया गया था लेकिन अभी तक उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। तीसरे टी20 मैच में संजू को मौका मिला लेकिन संजू इस मौके को भुना नहीं पाए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब संजू को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा संजू का मजाक

तीसरे टी20 में संजू सैमसन को जितेश शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया। वहीं मैच में बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। फैंस को उम्मीद थी कि संजू के बल्ले से इस मैच में बड़े-बड़े शॉट देखने को मिलेंगे लेकिन संजू ने गोल्डन डक पर आउट होकर सभी फैंस को निराश कर दिया।

विज्ञापन

जिसके बाद सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को ट्रोल किया जाने लगा। संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजेदार मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। एक्स पर एक यूजर्स ने लिखा अब तो चांस नहीं मिलेगा भाई कोई एक्सक्यूज भी नहीं दे सकता।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम का आखिरी मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 से पहले लास्ट मैच हैं। इस मैच में टीम इंडिया कुछ एक्सपेरीमेंट करना चाहती थी। जिसके लिए जिन खिलाड़ियों को अभी तक इस सीरीज में मौका नहीं मिला था उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखना चहाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ