IND vs WI: दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार का डेब्यू, रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर पर दिया ये अपडेट

IND vs WI Mukesh Kumar

IND vs WI Mukesh Kumar

विज्ञापन

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज-भारत के बीच क्वींस पार्क ओवल में गुरुवार से दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दूसरा टेस्ट तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए खास रहा। आखिरकार उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा- हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे।

शार्दुल फिट नहीं, मुकेश कुमार डेब्यू 

रोहित ने आगे कहा- शार्दुल फिट नहीं है। मुकेश कुमार डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी मेहनत की है। दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखना हमेशा रोमांचक रहा है। यह हमेशा कठिन दौरा रहा है। यहां आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बल्लेबाजों को आखिरी गेम में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उम्मीद है कि हमें वह परिणाम मिलेगा जिसकी हमें उम्मीद है। विंडीज की ओर से किर्क मैकेंजी ने डेब्यू किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1682021980881694722

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टेगेनरीन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल

भारत (प्लेइंग इलेवन):

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ