---विज्ञापन---

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबे खेल प्रेमी!

Kumar Sangakkara Father Passed Away: पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा के पिता का निधन हो गया है. उनके पिता क्षेमा कैंडी के सम्माननीय वकील थे. वो कुमार संगकारा के पहले कोच भी थे और उनका अपने बेटे की सफलता में उनका बहुत बड़ा किरदार रहा. अब वो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. खेल प्रेमियों में इसी के बाद शोक की लहर है.

---विज्ञापन---

Kumar Sangakkara Father Passed Away: श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता क्षेमा संगकारा का निधन हो गया है. बता दें कि क्षेमा एक प्रसिद्ध वकील थे और कैंडी में उनका काफी नाम था. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया और श्रीलंका को कुमार संगकारा जैसा महानतम क्रिकेटर दिया. संगकारा के परिवार ने फैंस को यह दुखद खबर दी और ऐलान किया कि 4 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

कुमार संगकारा के पिता का निधन

कुमार संगकारा के पिता क्षेमा कैंडी शहर के सम्मानित नागरिकों में गिने जाते थे. वो भले ही प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं थे लेकिन कुमार के पहले कोच रहे थे. अपने बेटे को लेकर वो बहुत ही अनुशासित थे. वो हर दिन संगकारा और उनके भाइयों की कोचिंग में घंटों बिताते थे. कुमार संगकारा के परिवार ने पुष्टि की कि उनका निधन हो गया है. उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि वकील क्षेमा संगकारा का निधन हो गया है. वो कुमारी के पति और तुषारी, वेमिन्द्रा, सारंगा एवं कुमार के पिता के प्रिय पिता थे. उन्हें पूरे परिवार, दोस्तों, साथियों और जो लोग भी उन्हें जानते थे, सभी द्वारा याद किया जाएगा.

---विज्ञापन---

संगकारा की सफलता में पिता का था बड़ा किरदार

कुमार संगकारा को श्रीलंका क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनाने में उनके पिता का काफी अहम किरदार था. संगकारा ने रिटायरमेंट के बाद अपने भाषण में पिता को धन्यवाद भी कहा था. बता दें कि कुमार संगकारा मौजूदा समय में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर

कुमार संगकारा के पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

(क्षेमा संगकारा की आत्मा को शांति मिले. उनपर निब्बाना की कृपा रहे.)

(क्षेमा संगकारा के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख पहुंचा है. वो एक प्रसिद्ध वकील, पिता और कुमार संगकारा के पहले कोच थे. आपकी आत्मा को शांति मिले. आपका कानून और क्रिकेट में योगदान कभी नहीं भूला जाएगा.)

---विज्ञापन---

First published on: Mar 03, 2026 04:22 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola