World Cup 2027 से पहले रोहित-विराट को मिलेंगे 2 और मैच, टीम इंडिया की सीरीज में बड़ा बदलाव तय!

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस टीम इंडिया की जर्सी में देखकर बहुत खुश होते हैं. हर कोई उन्हें 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. इससे पहले विराट और रोहित के शेड्यूल में दो और वनडे मैच जुड़ सकते हैं. फैंस उन्हें 2026 में ज्यादा मुकाबले खेलते हुए देख पाएंगे.

Rohit Sharma-Virat Kohli

रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कह दिया है. अब वो सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस करते हुए नजर आते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साल 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले थे. भारत का 2026 का पूरा वनडे शेड्यूल काफी रोचक है. भारत 5 अलग-अलग टीमों से भिड़ेगा. इसी बीच एक सीरीज में बदलाव होना लगभग तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

रोहित-विराट का शेड्यूल क्या है?

मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट पर उतना फोकस नहीं रहता. इसी वजह से साल में चुनिंदा मैच ही होते हैं. हालांकि, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अलग-अलग देशों से सीरीज खेलने वाली है. टीम इंडिया 2026 में पांच अलग-अलग देशों से भिड़ने वाली है और सभी के खिलाफ उनके 3-3 वनडे मैच होंगे. ऐसे में फैंस रोहित-विराट को इस साल 15 वनडे मैच खेलते हुए देख पाएंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया के शेड्यूल में जुड़ेंगे दो अधिक मैच?

अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. इसी बीच टीम इंडिया 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. क्रिकहब की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने BCCI के सामने शेड्यूल में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है. वो चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच 3 की जगह 5 वनडे मैचों की सीरीज हो, वहीं पांच मैचों की टी20 सीरीज को कम करके 3 मुकाबलों का कर दिया जाए. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रोहित-विराट की मौजूदगी के कारण ये प्रस्ताव रखा है, क्योंकि इन दोनों क्रिकेटर्स की मौजूदगी से पैसों के मामले में फायदा हो सकता है. अगर यह बदलाव होता है, तो रोहित और विराट 2026 में 15 के बजाय 17 मैच खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अधिक से अधिक मैच महत्वपूर्ण

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम इंडिया की जर्सी में उतना क्रिकेट नहीं खेलते हैं. ऐसे में अगर उन्हें लगातार फॉर्म में बने रहना है, तो क्रिकेट खेलना होगा. अगर दो मैच टीम इंडिया के शेड्यूल में जुड़ते हैं, तो इससे रोहित और विराट को ही फायदा होगा. दोनों वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी तैयारी को और मजबूती दे पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ