ICC Ranking: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बड़ा झटका लगा है। सिराज से नंबर वन गेंदबाज का ताज छिन गया है। मोहम्मद सिराज की जगह अब साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को इस पोजीशन से नवाजा गया है। बता दें कि एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष एकदिवसीय पेयर रैंकिंग में अभी तक भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज थे, लेकिन अब उनसे यह ताज छिन गया है।
इससे पहले शाहीन के नाम था ताज
आईसीसी ने आज यह रैंकिंग जारी की है। आईसीसी ने मोहम्मद सिराज से एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष एकदिवसीय पेयर रैंकिंग का ताज छिनकर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज को पहना दिया है। इस महीने के शुरुआत में 1 नवंबर को शाहीन अफरीदी ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान का दावा किया, लेकिन 8 नवंबर को मोहम्मद सिराज ने उन्हें पीछे कर एक सप्ताह तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा। अब दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने सिराज को भी पीछे छोड़ दिया है। केशव महाराज ने आखिरी तीन मैचों में सात विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट भी शामिल थे। वह उन बहुत कम गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने भारत को परेशान किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले रोहित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, Playing 11 पर दिया बड़ा बयान
कल सबसे रोमांचक मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में भारत का रिकॉर्ड काफी खराब है। ऐसे में भारत को उन खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़, कीवी टीम पर जीत दर्ज करने की जरूरत है, तभी भारत फाइनल का स्वाद चख पाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन पर भी सभी की नजर बनी होगी। क्या रोहित शर्मा छठे गेंदबाज के तौर पर किसी को शामिल करते हैं, या फिर उसी टीम के साथ उतरते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines